---Advertisement---

‘हरियाणा में क़ानून व्यवस्था की बुरी…’ गोली हत्याकांड पर आप नेता Anurag Dhanda ने सैनी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2026 5:27 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां, दो बाइक सवाल ने एक जिम ट्रेनर को सरेआम गोलियों से भून डाला, इसी को लेकर अब आप नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हरियाणा में क़ानून व्यवस्था की बुरी हालत है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हालात सँभालने की बजाय दूसरे राज्यों में घूमते रहते हैं।

Anurag Dhanda

दिनदहाड़े सरेआम हांसी में जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियाँ मारकर चले गये। ये घटनाएँ हरियाणा में आम बात हो गई हैं”। गोलीकांड की घटना सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह करीब 5 बजे जिम संचालक रोज की तरह फव्वारा चौक के पास दुकानों के सामने बने रैंप पर युवाओं को एक्सरसाइज और वार्म-अप करवा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए हमला बोल दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडिया में देखा सकता है कि दो व्यक्ति बाइक से आते है और जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने भी  इस हमले की जांच शुरू कर दी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026