‘क्यों बोझ लिए घूम रहे कुर्सी छोड़ो…’ Anurag Dhanda ने हरियाणा में पेपर लीक को लेकर सीएम पर कसा तंज, तीखे सवाल के साथ किया कटाक्ष

Anurag Dhanda: हरियाणा में पेपर लीक को लेकर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए आप नेता ने आखिर क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर और क्यों कुर्सी छोड़ने की बात कही गई।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: हरियाणा में पेपर लीक मामले में आप की तरफ से लगातार सवाल किए जा रहे हैं। हरियाणा बीजेपी ने बीते दिन इस पर प्रतिक्रिया दी लेकिन अब आप नेता अनुराग ढांडा ने तंज करते हुए सवाल किया है। सोशल मीडिया पर पूरे आंकड़े को दिखाते हुए नजर आए। इसके साथ ही सीएम सैनी को कुर्सी छोड़ने तक की बात कह दी है। आइए जानते हैं ज्वलंत मुद्दों पर अक्सर अपनी बात बेबाकी से रखने वाले आप नेता अनुराग ढांडा ने किस तरह से हरियाणा पेपर लीक मामले को उजागर करते हुए क्या कहा है जो विवादों में है।

Anurag Dhanda ने हरियाणा सीएम को लेकर किया इस तरह तंज

अनुराग ढांडा ने x प्लेटफार्म पर कैप्शन में हरियाणा बीजेपी को जवाब देते हुए कहा था, “अच्छा चलो बताओ इनमें से कौन सा पेपर लीक नहीं हुआ हरियाणा में? और न बता सको तो क्यों बोझ लिए घूम रहे हो, बोलो @NayabSainiBJ कुर्सी छोड़े।” उन्होंने ग्राम सचिव भर्ती, क्लर्क भर्ती, बिजली विभाग क्लर्क भर्ती, एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती, एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर भर्ती, कंडक्टर भर्ती, आईटीआई प्रशिक्षक भर्ती, नायब तहसीलदार भर्ती, HTET परीक्षा, बी-फार्मेसी परीक्षा, HBSE 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा और HSSC कांस्टेबल भर्ती जैसी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए पूछा है कि इनमें से कौन सा पेपर लीक नहीं हुआ।

क्या है अनुराग ढांडा का यह हरियाणा पेपर लीक विवाद

बीते दिन अनुराग ढांडा ने एक और पोस्ट बीते दिन किया था जहां कहा था कि “हरियाणा में बीजेपी सरकार में 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर भर्ती परीक्षाएं थी जिसकी वजह से युवाओं को रोजगार ही नहीं मिल पाया। सीएम सैनी को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए नहीं तो बीजेपी ऐसे नकारा सीएम को हटाए।” वहीं हरियाणा बीजेपी ने कहा था कि झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाना ही आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल की पुरानी राजनीति है दूसरों पर आरोप लगाना ही इनकी पहचान बन चुकी है। अब अनुराग ढांडा ने पूरे आंकड़े शेयर किए हैं जो एक बार फिर विवादों में आ गया है।

 

 

Exit mobile version