Anurag Dhanda: फिल्हाल सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण को लेकर काफी चर्चा और विवाद छिड़ा हुआ है। लोगों द्वारा इस ईंधन के इस्तेमाल को लेकर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं जहां कहा जा रहा है कि इससे उनके वाहन का पिकअप कम हो गया है। पुरानी गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स खराब हो रहे हैं। इसे लेकर लगातार विवाद जारी है और इस पर आप के मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने रिएक्ट किया है। इस दौरान उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।
आम जनता की E20 परेशानियों को नजरअंदाज कर रही सरकार
E20 की वजह से बहुत सारे लोग पिकअप कम होने की भी शिकायत कर रहे हैं। समस्याएं बहुत हैं लेकिन मोदी जी लोगों की आवाज़ सुनने को तैयार ही नहीं। https://t.co/Yv7biPKkTO
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) July 13, 2026
दरअसल एक वीडियो को अनुराग ढांडा ने शेयर किया है जहां लोग शिकायत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि E20 ईंधन आने के बाद गाड़ी चलाने में झटका लगना। पिक अप कम हो जाना और माइलेज में गिरावट जैसी कई समस्याएं आ रही है। इसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। E20 पेट्रोल के कारण जनता को आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि इस नीति की वजह से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज और समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है।
Anurag Dhanda ने इस तरह उठाया सवाल
दरअसल आप नेता अनुराग ढांडा ने लिखा, “E20 की वजह से बहुत सारे लोग पिकअप कम होने की भी शिकायत कर रहे हैं। समस्याएं बहुत हैं लेकिन मोदी जी लोगों की आवाज़ सुनने को तैयार ही नहीं।” जाहिर तौर पर आप नेता कभी भी किसी मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में E20 ईंधन को लेकर उन्होंने सवाल उठाया है। उन सभी लोगों को साथ दिया है जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सच है कि फिलहाल सोशल मीडिया पर E20 ईंधन को लेकर बहस का दौर जारी है।
