---Advertisement---

डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट को लेकर Anurag Dhanda के तल्ख रुख! कॉमर्शिल गैस की कीमत पर भी सरकार पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ केन्द्र पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने फिर एक बार डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते स्तर और कॉमर्शियल गैस की कीमत में वृद्धि का जिक्र कर सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 6, 2026 6:03 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: देश की सियासत में इन दिनों रुपया बनाम डॉलर का मुद्दा तेजी से उठा है। इसका प्रमुख कारण रहा है कि डॉलर के सामने रुपए का गिरना। इसको लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी केन्द्र को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा द्वारा बीते सप्ताह की प्रमुख खबरें साझा की गई हैं। इन खबरों में डॉलर के सामने रुपए का 94.86 के स्तर पर जाना और कॉमर्शियल गैस की कीमत में तगड़ा इजाफा होना है। साथ ही अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे पंजाब सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

रुपए की गिरावट को लेकर Anurag Dhanda के तल्ख रुख

डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है।

आप नेता के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक क्लिप साझा किया गया है। इसमें पिछले एक सप्ताह की प्रमुख खबरें हैं। इन खबरों में कॉमर्शियल गैस की कीमत में इजाफा, डॉलर के मुकाबले रुपए का स्तर गिरना, अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर द्वारा आंध प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लगाए गए आरोप प्रमुख हैं। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “बीजेपी सरकार की पिछले हफ्ते की नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड।” इसमें आप नेता ने गुजरात सरकार पर आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर उनके नेताओं को गिरफ्तार करने के आरोप भी लगाए हैं।

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

अनुराग ढ़ांडा ने पिछले सप्ताह की जिन खास खबरों को साझा किया है उसमें पंजाब का जिक्र भी है। आप नेता ने बताया है कि कैसे पंजाब सरकार द्वारा 109 अन्य आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन कर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसकी मदद से आम आदमी तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान होगी। इन क्लीनिक्स में लोगों के लिए मुफ्त दवा व जांच की सुविधाएं हैं। अनुराग ढ़ांडा ने इसे पंजाब सरकार की उपलब्धि के रूप में पेश किया है। जबकि शेष खबरों की माध्यम से वे केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026