Anurag Dhanda: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच दुनिया के तमाम देश कई संकट से गुजर रहे हैं। इस दौरान लोगों से तमाम तरह के कदम उठाने की अपील हुई है। ईंधन की बचत करना उनमें से एक है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद दावा किया गया कि सरकार विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स लगा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से किए गए इस दावे का पीएम मोदी ने खंडन किया जिस पर अनुराग ढ़ांडा की तल्ख प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुराग ढ़ांडा ने इस प्रकरण पर जोरदार तंज कसते हुए निशाना साधा है। आप नेता के निशाने पर मीडिया भी रही है।
विदेश यात्रा पर टैक्स से जुड़ी खबरों को लेकर Anurag Dhanda का जोरदार तंज
आप नेता ने मीडिया के साथ पीएम मोदी पर जोरदार तंज के साथ निशाना साधते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
चैनल बीजेपी और प्रधानमंत्री के डर में काम कर रहे हैं इसका एक और उदाहरण देखिए।
प्रधानमंत्री ने खबर का विरोध किया तो चैनल ने खबर डिलीट कर दी?
पूरा प्रकरण समझिये –
चैनल ने सूत्रों के हवाले से खबर चलाई। खबर लीक होने से सरकार में हड़कंप मचा।
खुद विदेश गए प्रधानमंत्री को लगा कि इस… https://t.co/Sn5vcPfC2e
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 16, 2026
अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “चैनल बीजेपी और प्रधानमंत्री के डर में काम कर रहे हैं इसका एक और उदाहरण देखिए। प्रधानमंत्री ने खबर का विरोध किया तो चैनल ने खबर डिलीट कर दी? पूरा प्रकरण समझिये। चैनल ने सूत्रों के हवाले से खबर चलाई। खबर लीक होने से सरकार में हड़कंप मचा। खुद विदेश गए प्रधानमंत्री को लगा कि इस खबर से उनकी छवि ख़राब होगी। तो अफ़रातफ़री में प्रधानमंत्री के हैंडल से ही ख़बर का खंडन कर दिया गया।”
इस प्रकरण को लेकर अनुराग ढ़ांडा आगे लिखते हैं कि “इसके बाद चैनल ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। क्यों? अगर सूत्र मज़बूत थे और ख़बर सही थी तो प्रधानमंत्री के खंडन से क्या फ़र्क़ पड़ता है? वो तो राजनीतिक व्यक्ति हैं, खुद को राजनैतिक नुक़सान होता देख कर कुछ भी बोल देते हैं। मतलब ख़बर वही चलेगी जो मोदी जी को पसंद हो?” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।
पीएम मोदी ने खबरों का खंडन कर दी थी प्रतिक्रिया
खबर सामने आई कि सरकार विदेश यात्राओं पर अतिरिक्त टैक्स लगा सकती है।
This is totally false.
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
इसको लेकर तमाम तरह के दावे किए गए। चर्चाओं का दौर शुरू ही हुआ था कि पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आ गई। पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया कि “यह सरासर झूठ है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘व्यापार करने में आसानी’ और ‘जीवन जीने में आसानी’ को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” पीएम मोदी के इस खंडन के बाद भी अनुराग ढ़ांडा ने जोरदार प्रहार करते हुए निशाना साधा है।
