‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे..,’ पेट्रोल-डीजल की बचत से जुड़ी अपील पर Anurag Dhanda का करारा तंज, साधा जोरदार निशाना

Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ पीएम मोदी पर तंज कसा है। आप नेता ने प्रधानमंत्री की उस अपील का जिक्र किया है जिसमें लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की बात कही गई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के रोड शो का उल्लेख किया है।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (अनुराग ढ़ांडा)

Anurag Dhanda: बेबाकी से अपना पक्ष रखने वाले आप नेता ने एक बार फिर मुखरता से भारतीय प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। दरअसल, पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष को लेकर पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। इस पर अनुराग ढ़ांडा का जोरदार पलटवार सामने आया है। आप नेता ने पीएम मोदी की गुजरात में संपन्न हुई रोड शो का जिक्र किया है। इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने कहा कि ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’ जिसका आशय है दूसरों को उपदेश या सलाह देना बहुत आसान है। लेकिन स्वयं उस पर अमल करना कठिन है।

पेट्रोल-डीजल की बचत से जुड़ी अपील पर Anurag Dhanda का करारा तंज!

आप नेता ने मुखरता के साथ पीएम मोदी द्वारा लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने से जुड़ी अपील पर तंज कसा है।

अनुराग ढ़ांडा ने रामचरितमानस की एक प्रसिद्ध लोकोक्ति ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’ का इस्तेमाल किया है। आप नेता लिखते हैं कि “सारे देश को पैट्रोल डीज़ल बचाने का संदेश देकर खुद सैकड़ों गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ रोड शो करने निकल गए प्रधानमंत्री मोदी जी। पर उपदेश कुशल बहुतेरे।” दरअसल, पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील करने के बाद गुजरात के जामनगर में एक रोड शो किया। इसको लेकर विपक्षी दल उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी क्रम में निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील पर छिड़ा घमासान!

पीएम मोदी ने बीते कल तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान सार्वजनिक मंच से उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की। भारतीय प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वर्क फ्रॉम होम अपनाने, सोना की खरीदारी कम करने, मेट्रो व अन्य सार्वजनिक परिवहन के माध्यम का इस्तेमाल करने की अपील। इसको लेकर विपक्ष मुखरता से प्रधानमंत्री को निशाने पर ले रहा है। अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी क्रम मं उनकी रोड शो का जिक्र कर जोरदार तंज कसा है।

Exit mobile version