---Advertisement---

‘बीजेपी के इशारे पर हल्ला हंगामा..,’ मोहाली में ED रेड को लेकर Anurag Dhanda के तल्ख तेवर, कानून प्रवर्तन एजेंसी पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ पंजाब के मोहाली में हुई ईडी की छापेमारी को लेकर आवाज उठाई है। अनुराग ढ़ांडा ने कानून प्रवर्तन एजेंसी को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2026 6:30 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के मोहाली में बीते कल प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई। कानून प्रवर्तन एजेंसी ने राज्य में कुछ बिल्डर और रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ दर्ज मामलों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। इसको लेकर सूबे में रोष का माहौल है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम अन्य नेता इस प्रकरण को लेकर तल्ख प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता अनुराग ढ़ांडा ने ईडी की इस कार्रवाई का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार की एजेंसी पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि बीजेपी के इशारे हल्ला हंगामा हो रहा है।

ईडी की छापेमारी को लेकर Anurag Dhanda की तल्ख प्रतिक्रिया

आप नेता ने एक बार फिर मुखरता के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मोहाली में हुई ईडी की छापेमारी पर तंज कसा है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि “ईडी और बजरंग दल या बीजेपी युवा मोर्चा में ज़्यादा अंतर नहीं है। ये सब बीजेपी के पॉलिटिकल विंग हैं और बीजेपी के इशारे पर हल्ला हंगामा करते हैं। मोहाली में ईडी की रेड की पूरी सच्चाई ये है जो ईडी बताने से घबरा रही है। सुरेश कुमार बजाज जिसके यहाँ रेड हुई वो बीजेपी को लाखों रुपये डोनेट करता है। लेकिन ईडी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में ये नहीं लिखा कि इसके बीजेपी से नजदीकी संबंध हैं?”

कानून प्रवर्तन एजेंसी पर निशाना साधते हुए अनुराग ढ़ांडा आगे लिखते हैं कि “दूसरा बिल्डर गौरव धीर जिस पर रेड हुई वो कुछ दिन पहले चंडीगढ़ नगर निगम के कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ मंच साझा कर रहा था। लेकिन ईडी ने इसके बारे में भी नहीं लिखा कि इसके बीजेपी से नज़दीकी संबंध हैं? ये विडियो देखकर बीजेपी और ईडी को शायद थोड़ी शर्म आए।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर छिड़ा घमासान!

मोहाली में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर घमासान छिड़ा है। ईडी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि संस्था सनटेक सिटी परियोजना, अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों से जुड़े करीब 12 स्थानों पर पीएमएलए के प्रावधानों के तहत छापेमारी कर रही है। इसको लेकर घमासान भी छिड़ा है। अनुराग ढ़ांडा ने बेबाकी से इस कार्रवाई को लेकर आवाज उठाई है। आप नेता का आरोप है कि कानून प्रवर्तन एजेंसी की ये कार्रवाई केन्द्र की सत्तारुढ़ दल के इशारों पर हो रही है। इस प्रकरण में बयानबाजी का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026