---Advertisement---

चंपत राय को लेकर आप नेता Anurag Dhanda के ट्वीट से सनसनी, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दी अहम जानकारी

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं आप नेता ने मीडिया और बीजेपी सरकार पर तंज कसा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 1, 2026 4:17 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर मामला गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है, तो वहीं आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने एक बार फिर मीडिया और बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

साथ ही उन्होंने  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर भी ट्वीट किया है और काफी तरह के सवाल खड़े किए है।

इसके साथ ही आप नेता ने मशहूर पत्रकार चित्रा त्रिपाठी के ट्वीट को शेयर करते हुए सवाल खड़े किए है। बताते चले कि Anurag Dhanda लगातार इस मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है।

चंपत राय को लेकर Anurag Dhanda ने किया ट्वीट

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मोदी जी का पूरा इकोसिस्टम चंपत राय की पैरवी और बचाव में लग गया है। फिर मत पूछना चंपत राय किसका आदमी है”?

बता दें कि आप नेता लगातार राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सरकार पर कटाक्ष कर रहे है। हालांकि चंदा चोरी मामले को लेकर यूपी सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया, रिपोर्ट आने के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और लगातार जांच जारी है।

चंपत राय पर आप नेता ने उठाए सवाल

बता दें कि चित्रा त्रिपाठी के ट्वीट पर Anurag Dhanda ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल चित्रा त्रिपाठी ने अपने हैंडल पर लिखा ता कि “अयोध्या आने के बाद जो सबसे स्पष्ट बात मुझे बताई गई (सूत्र) वो ये है कि 27 मई को चंपत राय खुद चढ़ावा चोरी का मामला पकड़े जाने पर FIR कराने पहुँचे, लेकिन बीच में किसी ने फोन पर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

अब किसका फोन था ? ये तो जाँच में पता चलेगा लेकिन चंपत राय की सबसे बड़ी गलती है उनकी नाक के नीचे ये होता रहा और उन्हें पता नहीं चला, जब जानकारी लग गई तो FIR नहीं कराई।

एक सूत्र ने ये भी बताया कि टिन्नू यादव पर आँख मूंदकर भरोसा करना चंपत राय को महंगा पड़ गया। खबर ये भी है कि ट्रस्ट 6 जुलाई को इनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लेगा जिसे अभी होल्ड पर रखा गया है। जिसके बाद आप नेता ने सवाल खड़े किए।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026