---Advertisement---

Arvind Kejriwal के डाइट विवाद के बीच उन्हें दी गई इंसुलिन, जानें एम्स के डॉक्टरों ने क्या कहा?

Arvind Kejriwal को इंसुलिन की दवाई दे दी गई है। इसको लेकर लगातर आप नेता भाजपा को घेर रहे थे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2024 11:02 पूर्वाह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। आपतो बता दे, केजरीवाल की हेल्थ और उनके खाने को लेकर काफी विवाद चल रहा है। उन पर आरोप लग रहे हैं कि, वो जेल में मिठाई और आम खा रहे हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के लोग लगातार जेल प्रशासन पर उन्हें जेल में शुगर की दवाई ना देने का भी आरोप लगा रहे हैं। इसके लिए आप नेताओं ने जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके साथ ही केजरीवाल की जान को भाजपा से खतरा भी बताया था।इन तमाम विवादों के बीच केजरीवाल को तिहाड़ जेल में शुगर लेवल कम करने के लिए इंसुलिन की डोज दी गई है।

Arvind Kejriwal को शुगर कंट्रोल करने की इंसुलिन दी गई

बताया जा रहा है कि, जेल में उनका शुगर लेवल 300 पार पहुंच गया था। हालंकि इंसुलिन को लेकर अभी तक तिहाड़ जेल की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है। आपको बता दें, जब से केजरीवाल जेल गए हैं। तब से पहली बार उन्हें इंसुलिन की दवा दी गई है।

न्यूज एजेंसी ANI ने भी दी जानकारी

इस मामले पर न्यूज एजेंसी ANI ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मामले की जानकारी दी है। जिसमें लिखा गया है, ” कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में कम खुराक वाली इंसुलिन दी गई। कल उनका शुगर लेवल 217 था। एम्स टीम ने कहा था कि स्तर 200 पार होने पर उन्हें कम खुराक वाली इंसुलिन दी जा सकती है। “

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Politics

जुलाई 10, 2026

Iran-US War

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026

Rashifal 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026