---Advertisement---

चुनावी राज्यों में मतगणना के बीच ‘पनौती’ को लेकर फिर छिड़ी जंग, इस BJP नेता ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Assembly Election 2023 Result: देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पनौती शब्द को लेकर खूब सुर्खियां बनीं थी। ऐसे में भला मतगणना के दिन कैसे ये शब्द पीछे रह सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 12:53 अपराह्न

Assembly Election 2023 Result
Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023 Result: देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पनौती शब्द को लेकर खूब सुर्खियां बनीं थी। ऐसे में भला मतगणना के दिन कैसे ये शब्द पीछे रह सकता है। देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक से आने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीटी रवि ने पनौती शब्द को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने मतगणना में MP के साथ छत्तीसगढ़ व राजस्थान में पिछड़ती नजर आ रही कांग्रेस को लेकर कहा है कि सबसे बड़ी पनौती कौन है? कोई विचार राहुल गांधी या कांग्रेस। सीटी रवि के इस ट्विट के बाद से पनौती शब्द एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नजर आया।

‘पनौती’ शब्द को लेकर छिड़ी जंग

मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम में विधानसभा चुनाव के दौरान पनौती शब्द को लेकर खूब सुर्खियां बनी थीं। दरअसल राजस्थान के बाढ़मेर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को संकेत करते हुए पनौती शब्द का जिक्र किया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “अच्छे भले हमारे लड़के वहां विश्व कप जीत जाते, पर पनौती हरवा दिया (हमारे लड़के लगभग विश्व कप जीत रहे थे, लेकिन ‘बुरे शगुन’ ने उन्हें हरा दिया)।” कांग्रेस नेता के इस कथन के बाद से पनौती शब्द को लेकर सियासत गरमा गई थी और भाजपा ने उनसे माफी तक मांगने की बात कह डाली थी।

भाजपा नेता ने कसा तंज

मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है। इसको लेकर भाजपा नेती सीटी रवि ने राहुल गांधी पर तगड़ा तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि सबसे बड़ी पनौती कौन है? कोई विचार राहुल गांधी या कांग्रेस। इसको लेकर अब एक बार फिर सुर्खियां बनती नजर आ रही हैं।

इन चुनावी राज्यों में पिछड़ी कांग्रेस

देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक कांग्रेस मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं पार्टी के तेलंगाना में वापसी के आसार भी हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट की मानें तो अब तक मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। रुझानों के मुताबिक यहां भाजपा 160 सीटों पर तो कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजस्थान में भी भाजपा 113 सीटों पर तो कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं और भाजपा 53 सीटों पर तो कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चलती नजर आ रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस की वापसी के आसार हैं और पार्टी राज्य की कुल 119 विधानसभा सीट में से 65 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सत्तारुढ़ दल बीआरएस 40 सीट तो वहीं भाजपा 9 सीटों पर आगे है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026