---Advertisement---

छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस तो MP-राजस्थान में BJP का शानदार प्रदर्शन, यहां देखें क्या है शुरुआती रुझान

Assembly Election 2023 Result: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। इसके तहत सुबह 10 बजे तक के रुझान के अनुसार राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा का शानदार प्रदर्शन नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 10:29 पूर्वाह्न

Assembly Election 2023 Result
Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023 Result: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। इसके तहत सुबह 10 बजे तक के रुझान के अनुसार राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा का शानदार प्रदर्शन नजर आ रहा है। वहीं तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। ऐसे में आइए हम आपको राज्य दर राज्य विधानसभा सीट के आंकड़े उपलब्ध कराते हैं।

मध्य प्रदेश में मामा का जादू

देश के प्रमुख चुनावी राज्यों में एक मध्य प्रदेश में भाजपा अपना प्रभुत्व बरकरार रखते नजर आ रही है। दावा किया जा रहाहै कि यहां ‘मामा’ सीएम शिवराज का जादू चलता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझान में यहां भाजपा 134 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं क्रांग्रेस 91 विधानसभा सीटों पर आगे है। बता दें कि राज्य में कुल 230 विधानसभा की सीटे हैं। ऐसे में बहुमत के लिए किसी भी दल को 116 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने की जरुरत होगी।

राजस्थान में BJP का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान में सत्तारुढ़ दल कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की लड़ाई है। हालाकि शुरुआत में सूबे के सभी 199 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इसके मुताबिक भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 विधानसभा सीट पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 80 विधानसभा सीट पर आगे है। हालाकि रुझानों के इस क्रम में समय के साथ बदलाव देखने को भी मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जादू बरकरार

चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जादू बरकरार नजर आ रहा है। शुरुआती रुझान के मुताबिक राज्य के सभी 90 विधानसभा सीटों के आंकड़े आ चुके हैं। रुझानों की मानें तो कांग्रेस अभी 50 विधानसभा सीट पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा भी 40 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस का दावा है कि पार्टी एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी करेगी।

तेलंगाना में पिछड़े KCR

चुनावी राज्य तेलंगाना के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। मतगणना के शुरुआती रुझान के मुताबिक यहां कांग्रेस कुल 119 विधानसभा सीटों में 67 सीट पर आगे चल रही है। वहीं वर्तमान सत्तारुढ़ दल बीआरएस 39 सीट जबकि बीजेपी 6 विधानसभा सीटों पर आगे है। खबर है कि तेलंगाना सीएम केसीार अपनी कामारेड्डी विधानसभा सीट पर पिछड़ गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के रेवंत रेड्डी आगे चल रहे हैं।

नोटः ये शुरुआती रुझान के नतीजें हैं। इन आंकड़ो में समय के साथ बदलाव की संभावना भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026