---Advertisement---

Delhi Cabinet Reshuffle: आतिशी होंगी दिल्ली की नई वित्त मंत्री, LG ने कैबिनेट फेरबदल के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Delhi Cabinet Reshuffle: AAP नेता और मौजूदा शिक्षा मंत्री आतिशी अब दिल्ली की नई वित्त मंत्री होंगी। LG ने कैबिनेट फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 30, 2023 12:47 अपराह्न

Atishi Marlena
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Cabinet Reshuffle: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और मौजूदा शिक्षा मंत्री आतिशी अब दिल्ली की नई वित्त मंत्री होंगी। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कैबिनेट फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें तीन नए विभाग दिए गए हैं। जिनमें राजस्व, योजना और वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार शामिल है। पहले ये सभी विभाग दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री हैं।

12 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी आतिशी

इन विभागों के अतिरिक्त प्रभार के बाद अब आतिशी के पास कुल 12 विभागों की जिम्मेदारी होगी। यानी आतिशी कुल 12 विभाग संभालेंगी, जो सभी मंत्रियों में सबसे अधिक हैं। उनके पास महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, शिक्षा, कला संस्कृति एंव भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, एवं जन संपर्क जैसे विभाग पहले से थे। अब उन्हें तीन और विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस वजह से मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल

बता दें कि आम आदमी पार्टी के ऐसे कई नेता हैं जिनके पास 8 से 9 विभाग हैं। AAP के बड़े नेताओं में से एक मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के पास भी कई विभाग थे। लेकिन, दोनों नेताओं के जेल जाने के बाद से अन्य मंत्रियों पर विभागों की जिम्मेदारियां बढ़ गई थी। जिसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज जैसे नेताओं को केजरीवाल कैबिनेट में जगह दी गई। अब सरकार ने आतिशी को वित्त मंत्री बनाने का फैसला लिया है। जिस पर उप-राज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026