---Advertisement---

Ayatollah Ali Khamenei: अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन, अमेरिका-इजरायल को खास संदेश, जानें सबकुछ

Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की शुरुआत आज यानि 4 जुलाई हो चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 4, 2026 11:28 पूर्वाह्न

Ayatollah Ali Khamenei
Follow Us
---Advertisement---

Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की शुरुआत आज यानि 4 जुलाई हो चुकी है। बता दें कि इसकी शुरूआत ऐसे समय में हुई है। जब पूरा मीडिल ईस्ट में तनाव है। वहीं अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत समेत दुनिया के कई देश के प्रमुख व्यक्ति उनको अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची है।

राजधानी तेहरान में लाखों लोगों की मौजूदगी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सैन्य शक्ति का प्रदर्शन और अमेरिका-इजरायल को दी गई खुली चेतावनी ने इस अंतिम संस्कार को केवल एक धार्मिक या राजकीय कार्यक्रम नहीं रहने दिया, बल्कि इसे एक बड़े भू-राजनीतिक संदेश में बदल दिया है।

Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक राजधानी तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। हजारों नहीं बल्कि लाखों समर्थक श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मालूम हो कि Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार में रूस, चीन, पाकिस्तान, इराक सहित कई मित्र देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इन देशों की मौजूदगी को ईरान अपने अंतरराष्ट्रीय समर्थन के रूप में पेश कर रहा है। हालांकि पश्चिम देशों के नेताओं के शिरकत नहीं करने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। मालूम हो कि यह पूरी प्रक्रिया 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच चलेगी। गौरतलब है कि इसे ईरान के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां लाखों की भीड़ इक्ट्ठा हुई।

क्या है अमेरिका इजरायल को संदेश?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान विशाल जनसमूह, सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, मित्र देशों की भागीदारी और सुरक्षा बलों की अभूतपूर्व तैनाती के जरिए ईरान यह संदेश देना चाहता है कि नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद उसकी सैन्य और राजनीतिक क्षमता कमजोर नहीं हुई है।

साथ ही यह संकेत भी दिया गया कि किसी भी बाहरी दबाव या सैन्य कार्रवाई का जवाब देने की तैयारी पहले की तरह कायम है। इसके अलावा अमेरिका लगातार यह आरोप लगातार आ रहा थे कि ईरान की जनता मौजूदा सरकार के पूरी तरह से खिलाफ है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026