---Advertisement---

Ayodhya में Ram Mandir ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले PM Modi का अनुष्ठान, ऑडियो मैसेज के जरिए साझा किए भक्ति भाव

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir) समारोह को लेकर सभी तरह की तैयारियां जोरो पर हैं। बता दें कि इस प्राण प्रतिष्ठा के खास अवसर पर राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रभु श्रीराम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2024 12:25 अपराह्न | Updated: जनवरी 12, 2024 1:05 अपराह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir) समारोह को लेकर सभी तरह की तैयारियां जोरो पर हैं। बता दें कि इस प्राण प्रतिष्ठा के खास अवसर पर राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रभु श्रीराम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पीएम मोदी (PM Modi) इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य यजमान शामिल होंगे। उन्होंने इसको लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी की ओर से एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया है और बताया गया है कि वो आज से प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से 11 दिन पूर्व ही विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहे हैं। उन्होंने देश के आम जनता-जनार्दन से भी आशीर्वाद की आकांक्षा रखी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने इसके साथ ही लोगों से प्रभु श्रीराम के भक्ति भाव में लग जाने की अपील की है।

Ram Mandir ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पूर्व PM Modi का अनुष्ठान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बतौर मुख्य यजमान समारोह में शामिल होंगे। इसको लेकर PM Modi की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी है कि Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही वो 11 दिवसीय व्रत अनुष्ठान का आरंभ कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस अनुष्ठान को अपने लिए सौभाग्य की बात बताई है। इसमें ब्रह्ममुहूर्त जागरण, साधना व कठोर तपश्चर्या के साथ व्रत करने जैसे नियम के पालन शामिल हैं।

PM Modi का ऑडियो संदेश

PM Modi ने देश के सभी नागरिकों के नाम ऑडियो संदेश जारी किए हैं। उन्होंने राम-राम के साथ अपनी बात को शुरू करते हुए स्पष्ट किया है कि “जीवन के कुछ क्षण ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से ही यथार्थ में बदलते हैं और आज हम सभी भारत वासियों के साथ दुनियाभर में फैले रामभक्तों के लिए ऐसा ही पवित्र अवसर है। इस वक्त चारो तरफ श्रीराम लला की भक्ति का अद्भुत वातावरण है और प्रत्येक दिशाओं में राम नाम की धूम के साथ राम भजन की अद्भुत सौन्दर्य माधुरी है। देश का हर नागरिक 22 जनवरी का इंतेजार बेसब्री से कर रहे हैं। अब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं और मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है।”

PM Modi ने इसके साथ ही ये भी कहा है कि “वो इस क्षम को लेकर भावुक हैं, भाव विह्वल हैं।” पीएम की ओर से लिखा गया है कि “मैं पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहा हूं और मैं एक अलग ही भाव-भक्ति की अनुभूति कर रहा हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026