---Advertisement---

अयोध्‍या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट, अब इन स्‍पेशल ईंटों का हो रहा इस्‍तेमाल, जानें क्‍या है इसकी खासियत

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर लोगों के अंदर खूब उत्सुकता है। राम मंदिर का निर्माण ज्यादातर पत्थरों से ही हो रहा है। हालाकि इसमें कुछ विशेष प्रकार के ईंट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर "श्री राम 2023" लिखा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 11, 2023 7:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर लोगों के अंदर खूब उत्सुकता है। राम मंदिर का निर्माण ज्यादातर पत्थरों से ही हो रहा है। हालाकि इसमें कुछ विशेष प्रकार के ईंट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर “श्री राम 2023” लिखा है। इसे स्थानिय ईंट भट्ठा संचालक अतुल सिंह द्वारा बनवाया जा रहा है। ईंट के निर्माण को लेकर दावा है कि ये सामान्य ईंटो से कहीं मजबूत है और इसके निर्माण के लिए अलग से मशीने लगाई गई हैं। राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल हो रहे इस ईंट की अन्य भी कई विशेषता है और इसके निर्माण से पहले मिट्टी को लैब में चेक कराया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे मंदिर की भव्यता और बढ़ती नजर आएगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि इसके पहले चरण का निर्माण जनवरी 2024 तक हो जाएगा जिसके बाद मंदिर में भक्त दर्शन के लिए आ सकेंगे।

मंदिर निर्माण में खर्च हो चुके हैं 900 करोड़ रुपये

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक मंदिर निर्माण में 900 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये विवरण 5 फरवरी 2020 से 31 मार्च 2023 तक का है। कहा गया है कि अभी ट्रस्ट के बैंक खाते में 3000 करोड़ रुपये हैं जिसका इस्तेमाल आने वाले दिनों में किया जाएगा। खबर है कि इसके पहले चरण का निर्माण वर्ष 2024 के पहले माह जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद से भक्त प्रभु रामलला के दर्शन के लिए आ सकेंगे।

सोने के सिंहासन पर विराजेंगे प्रभु रामलला

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर हैं। इस बीच खबर है कि प्रभु रामलला के लिए सोने का सिंहासन बनाया जाएगा। इसकी जानकारी भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई है। वहीं राम मंदिर की भव्यता को बढ़ाने के लिए राम मंदिर के 14 दरवाजे भी अब स्वर्णरहित होंगे। दावा किया जा रहा है कि इससे राम नगरी की भव्यता बढ़ेगी। वहीं इसके अलावा ट्रस्ट कार्यालय व मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी सरकारी कर्मचारियों की तरह ही वेतन व सारी सुविधाएं दी जाएंगी।

भव्य हो रही राम नगरी

अयोध्या नगरी की भव्यता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राम मंदिर का निर्माण कार्य भी इस क्रम में जोरों पर है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के सिंह द्वार का निर्माण पूरा कर लिया गया है और इसी द्वार से रामभक्त मन्दिर में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मंदिर के भूतल के फर्श पर खूबसूरत नक्काशी की गई है जो कि मंदिर के भव्यता में चार चांद लगाती है।

रामजन्मभूमि ट्रस्ट की कोशिश है कि नगरी की भव्यता को बढ़ाया जाए। इससे भक्त भी खुश होंगे और साथ ही अयोध्या के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment