---Advertisement---

‘इनको कोई झुका या मिटा नहीं सकता..,’ ईरान के मुरीद हुए Baba Ramdev, बोले – ‘इजरायल और अमेरिका को खामियाजा भुगतना..’

योग गुरु Baba Ramdev पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच ईरान के मुरीद नजर आए हैं। उन्होंने ईरानी लोगों को मोहम्मद पैगम्बर का रियल खानदान बताते हुए इजरायल-अमेरिका को युद्ध का खामियाजा भुगतने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 28, 2026 12:26 अपराह्न

Baba Ramdev
Follow Us
---Advertisement---

Baba Ramdev: पश्चिम एशिया में गहराता संकट दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी ईरान झुकने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों पर ईरानी सेना का पलटवार जारी है। इस बीच भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव भी ईरान के मुरीद नजर आए हैं।

योग गुरु ने ईरानियों को पैगम्बर मोहम्मद का रियल खानदान बताते हुए इनकी तारीफ की है। बाबा रामदेव ने कहा है कि इनको (ईरान) कोई झुका, मिटा या हरा नहीं सकता है। रामदेव ने इस दौरान अमेरिका और इजरायल को युद्ध अपराधी बताया है। उनका कहना है कि दोनों देशों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान के मुरीद हुए Baba Ramdev

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया को प्रभावित किया है। भीषण जंग के बीच दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव भी ईरान के मुरीद नजर आए हैं। बाबा रामदेव ने ईरानियों को पैगम्बर मोहम्मद का रियल खानदान बताते हुए उनके बहादुरी की तारीफ की है।

बाबा रामदेव ने कहा है कि “ईरान के बारे में मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता हूं। लेकिन इतना जरूरत जानता हूं कि ये पैगम्बर मोहम्मद साहब के रियल खानदान के लोग हैं, जिनको शिया कहा जाता है। इनको कोई झुका, मिटा या हरा नहीं सकता है।” ईरान की तारीफ में बाबा रामदेव द्वारा गढ़े कसीदों की चर्चा देश-दुनिया में हो रही है।

इजरायल और अमेरिका पर योग गुरु का तल्ख रुख!

तेहरान समेत ईरान के सभी प्रमुख शहरों में हमला करने वाले अमेरिका-इजरायल को बाबा रामदेव ने फटकार लगाई है। योग गुरु ने दोनों देशों को युद्ध अपराधी बताते हुए इसका खामियाजा भुगतने की बात कही है। ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को चोर-चोर मौसेरे भाई बताते हुए बाबा रामदेव ने दोनों को मानवता, प्रकृति और पर्यावरण का अपराधी कहा है।

आयातुल्ला अली खामेनेई के साथ ईरान के कई प्रमुख लोगों की मौत अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में हुई है। हालिया युद्ध छिड़ने पर बाबा रामदेव ने कहा कि ये अमेरिका की राजनैतिक अपरिपक्वता का प्रमाण है। करोड़ों लोग अली खामनेई के विचार को पूरे अस्तित्व के साथ रोम-रोम से उसको जीते हैं तो आप उसे खत्म कैसे कर देंगे? बाबा रामदेव की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 28, 2026

Noida International Airport

मार्च 28, 2026

Fuel Shortage

मार्च 28, 2026

Mohan Yadav

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026