---Advertisement---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने Baba Siddique की कर दी हत्या! दोस्त सलमान खान की सुरक्षा पर उठे सवाल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी की मौत के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ, सलमान खान की सिक्योरिटी पर यूजर्स उठा रहे हैं सवाल और उन्हें ज्यादा सचेत रहने की दे रहे हैं सलाह। वहीं दूसरी तरफ भाईजान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस और भी सतर्क हो गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Baba Siddique
Follow Us
---Advertisement---

Baba Siddique: एनसीपी (NCP) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया और इसके पीछे लॉरेंस गैंग का नाम सामने आ रहा है और ऐसे में तनातनी जारी है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्ट नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने में लॉरेंस गैंग की भूमिका हो सकती है। फिलहाल बाबा सिद्दीकी की पोस्टमार्टम जारी है और गोली चलाने वाले 3 आरोपियों में से 2 को पकड़ लिया गया है। घटना की जांच और पूछताछ चल रही है लेकिन इस सब के बीच सलमान खान (Salman Khan) की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

Baba Siddique की हत्या के बाद Salman Khan की बढ़ी सिक्योरिटी

बाबा सिद्दीकी के मर्डर को सलमान खान के साथ भी जोड़ा जा रहा है क्योंकि लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है। चूंकि सलमान और बाबा सिद्दीकी एक-दूसरे के साथ काफी क्लोज थे और उनकी दोस्ती काफी मशहूर रही है। दोनों को पार्टियों मरीन साथ मस्ती और मजाक करते हुए देखा जाता था। सिद्दीकी की ईद पार्टी में भाईजान रंग जमाने जरूर पहुंचते थे। ऐसे में सलमान की सुरक्षा को लेकर यूजर्स काफी परेशान हो उठे। वहीं मुंबई पुलिस ने सलमान की सिक्योरिटी को बढ़ाते हुए पुलिस की एक और अत्यधिक टीम को तैनात कर दी है जो सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की निगरानी करेगी।

Baba Siddique की हत्या के बाद Salman Khan को लेकर यूजर्स परेशान

सोशल मीडिया पर सलमान खान ट्रेंड में आ गए हैं और फैंस उन्हें सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। यूजर्स यह नहीं चाहते हैं कि भाईजान का लॉरेंस बिश्नोई गैंग बाल भी बांका कर सके इसलिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 14 अप्रैल को लॉरेंस गैंग ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। अब ऐसे में निश्चित तौर पर सलमान की जान पर बात ना आ जाए इसके लिए ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।

Salman Khan की सुरक्षा को लेकर क्या कह रहे हैं यूजर्स

https://twitter.com/Salman_ki_sena/status/1845216784086917504?t=9zr8T0gl116PxCKqYByllA&s=19

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026