---Advertisement---

Baby Care Hospital Fire: दिल्ली के बेबी केयर अस्पताल में आग लगने से 6 नवजात की गई जान, स्वास्थय मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Baby Care Hospital Fire: देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर अस्पताल में आग लगने से 6 नवजात बच्चों की जान चली गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Baby Care Hospital Fire
Follow Us
---Advertisement---

Baby Care Hospital Fire: देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर अस्पताल में आग लगने से 6 नवजात बच्चों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक इस घटना में 12 बच्चों को बचाया गया, जिनमें से 6 की मौत हो गई वहीं अभी एक बच्चा 1 वेंटिलेटर पर है। बता दें कि यह घटना कल देर रात की बताई जा रही है। अब बेबी केयर अस्पताल के प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर अस्पताल ने आग पर काबू पाने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे या नहीं। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुख

विवेक विहार में नवजात शिशु देखभाल अस्पताल में आग लगने की घटना पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “नवजात शिशुओं में से 12 को बचा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से 6 की दम घुटने से मौत हो गई, एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है। मैंने स्वास्थ्य सचिव को फोन करने की कोशिश की लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे हैं।

हम ऐसी सख्त कार्रवाई करेंगे कि भविष्य में कोई भी अधिकारी ऐसी लापरवाही न करे। हम उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। मैं इस संबंध में डीसीपी से बात करूंगा कि मालिकों पर जल्द से जल्द मुकदमा चलाया जाए।

सीएम केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा”।

बेबी केयर अस्पताल पर उठ रहे है सवाल

आग लगने के बाद से विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल पर कई तरह के सवाल उठ रहे है कि, क्या अस्पताल के पास आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम थे या नही? आग लगने के समय अस्पताल में कोई मौजूद था या नही, आकिर आग इतनी ज्यादा कैसे फैल गई? हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026