---Advertisement---

अहमदाबाद में Jagannath Yatra के दौरान हादसा, श्रद्धालुओं पर गिरा बालकनी का हिस्सा, 3 बच्चों समेत 8 लोग घायल

Jagannath Yatra: अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां बालकनी का एक हिस्सा श्रद्धालुओं पर गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 20, 2023 6:12 अपराह्न

Jagannath Yatra
Follow Us
---Advertisement---

Jagannath Yatra: अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा पेश आया है। जहां बालकनी का एक हिस्सा श्रद्धालुओं पर गिर गया। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा तब हुआ जब यात्रा दरियापुर काडियानाका इलाके में पहुंची थी। यहां पर एक इमारत में दूसरी मंजिल पर बने घर की बालकनी अचानक ढह गई।

ये भी पढे़ं: PM Modi के अमेरिकी दौरे को लेकर जोरों पर तैयारियां, धुआंधार तरीके से होगा स्वागत, यहां जानिए सारे इवेंट्स के शेड्यूल

3 बच्चों समेत 8 लोग घायल

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से आज रथयात्रा निकाली जा रही थी। ये यात्रा सुबह 7:40 पर शुरू हुई थी। शाम करीब 5 बजे जब यात्रा दरियापुर पहुंची तो यहां पर कुछ देर लिए रूक गई। यात्रा के तीनों रथ यहां करीब 15 मीनट तक रूके रहे और एक मंदिर में पूजा अर्चना की। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

https://twitter.com/ZahidHa68/status/1671134280523579392?s=20

अहमदाबाद में निकलती है दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा

बता दें कि मंगलवार (20 जून) को देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। यूं तो ओडिशा के पूरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली जाती है। ये यात्रा देश में सबसे बड़ी रथ यात्रा है। इसके बाद नाम आता है अहमदाबाद की रथ यात्रा का, जो दूसरे नंबर पर है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज सुबह चार बजे अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। जबकि, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर सुबह 7:40 बजे रथ यात्रा को रवाना किया था। इसी बीच दरियापुर में ये हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री, जाने से पहले कांग्रेस को कहा- थैंक्यू, इनका भी जताया आभार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026