---Advertisement---

Bangalore SKY-Deck News: बेंगलुरु की सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, स्काईडेक अब ऐसे करेगा समस्या का समाधान   

Bangalore SKY-Deck News: जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राजधानी बेंगलुरु में भारत का सबसे बड़ा स्काईडेक बनने की बात सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिव कुमार ने दी।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 18, 2023 12:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bangalore SKY-Deck News: लगभग सभी राज्यों की राजधानी में जाम की समस्या आम बात है। जाम की समस्या को लेकर पिछले दिनों राजधानी बेंगलुरु में यातायात पुलिस ने कई तरह के काम किए। फिर भी लोगों को राहत नहीं मिली। ऐसे में आज कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिव कुमार ने इससे निपटने के लिए स्काईडेक बनाने की बात कही। जो कि बरगद के पेड़ के थीम पर बनेगा। अब यह जानना बहुत जरुरी हो जाता है, कि ये स्काईडेक है क्या? आइए आपको विस्तार से बताते हैं। साथ इसके लगने से सिटी में कैसे जाम से निजात मिलेगा? इस पर भी चर्चा करेंगे।        

बेंगलुरु में  बनेगा भारत का सबसे बड़ा स्काईडेक

जी हाँ जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राजधानी बेंगलुरु में भारत का सबसे बड़ा स्काईडेक बनने की बात सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिव कुमार ने दी। यह अभी फ़िलहाल प्रस्तावित है। बताया जा रहा है, स्काईडेक 250 की ऊंचाई मीटर होने वाली है। ऐसे में यह देश का सबसे बड़ा स्काईडेक होगा। तब इसकी गिनती सबसे ऊंचे टॉवरों में की जाएगी।

बता दें कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिव कुमार के पास विकास मंत्री का प्रभार है। ऐसे में अब वह इस स्काई डेक टावर के तहत अमली जामा पहनाना चाहते हैं। इससे लोगों को भी जबरदस्त फायदा पहुंचने वाला है। जानकारी के मुताबिक स्काईडेक ‘बरगद के पेड़’ से प्रेरित होगा। यह 8 से 10 एकड़ की जमीन पर बनेगा। 

स्काईडेक के बारे में जानें 

स्काईडेक के बनाने से कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगा। इसमें सबसे अहम जाम की समस्या है। बता दें कि स्काईडेक में बरगद की लटकती शाखाओं, फूलों और जड़ों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए हाइटेक एल्गोरिथम लगाया जाता है। जिससे ट्रैफिक कंट्रोल होता है। यह पर्यटन की दृष्टिकोण से भी  अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें शॉपिंग माल, कई प्रकार के रेस्टोरेंट, थियेटर आदि मौजूद होते हैं। ऐसे में अब इसे बनाने की तैयारी है। साथ ही स्काईडेक के सबसे ऊपर रोलर-कोस्टर (सोलर पैनल) भी लगाया जाएगा। जिससे बिजली इत्यादि चीजों की बचत की जा सके।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment