---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: राइड के दौरान बैड टच! बेंगलुरु में महिला के साथ रैपिडो ड्राइवर की गंदी हरकत, आंखों में आंसू लिए पीड़िता ने बनाया वीडियो

Bengaluru Viral Video: कर्नाटक की राजधानी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक महिला यात्री का आरोप है कि एक रैपिडो ड्राइवर ने अपनी यात्रा के दौरान उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की जिससे वो कांप उठी थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2025 3:08 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: बड़े शहरों से आए दिन कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जो कैब सर्विस को कटघरे में खड़ा कर देती हैं। कभी कैब ड्राइवर का बर्ताव तो कभी उनकी गंदी हरकतें यात्रियों के लिए अपार परेशानी का सबब बन जाती हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है जहां एक रैपिडो ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ बदसलूकी की है। चालक ने महिला को गलत तरीके से छूते हुए उसे परेशान किया जिससे पीड़िता कांप उठी। महिला यात्री ने आंखों में आंसू लिए हुए पूरे प्रकरण का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड किया है। बेंगलुरु वायरल वीडियो के नाम से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस प्रकरण की खूब चर्चा भी हो रही है।

आंखों में आंसू लिए महिला यात्री ने साझा की आपबीती, देखें Bengaluru Viral Video

ब्रूट इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक महिला यात्री अपनी पीड़ा साझा करती नजर आ रही है।

देखें वीडियो

महिला आंखों में आंसू लिए बताती है कि बाइक टैक्सी चालक ने यात्रा के दौरान उसके पैर पकड़ने की कोशिश की। जब उसने यह कृत्य दोहराया, तो महिला ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं रोका। जब वह अपने गंतव्य पर पहुंची, तो वह कांप रही थी और उसकी आंखों में आंसू थे। एक राहगीर ने उसकी परेशानी देखी और उसने चालक को घटना के बारे में बताया। बाद में उसने बेंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रैपिडो घटना की जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने पर ड्राइवर को कठोर सजा दिलाने की वकालत कर रहा है।

वायरल वीडियो देख उठ रहे गंभीर सवाल

इस पूरे मामले ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर दिए हैं। हर दिनों लाखों की संख्या में महिलाएं ओला, उबर, रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म से टैक्सी या बाइक बुक कर अपनी यात्रा पूरी करती हैं। ऐसी स्थिति में गंदी हरकत करने वाले ड्राइवर्स की उपस्थिति यात्रा पर सवालिया निशान खड़ा करती है। बेंगलुरु से जुड़े मामले में भी यही सवाल उठ रहे हैं। ब्रूट इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से जारी वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में हजारों की संख्या में लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि एक नजीर पेश हो सके। इससे इतर अन्य यूजर्स भी रोष व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026