---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के अथक प्रयासों से पंजाब बना निवेशकों की पहली पसंद, सीएम मान औद्योगिक विकास, रोजगार और समृद्ध प्रदेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार की सभी कोशिशें रंग ला रही हैं। ऐसे में अब पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। मान सरकार औद्योगिक विकास, रोजगार और समृद्ध प्रदेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 27, 2025 3:53 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: कई दशकों बाद आई पंजाब की बाढ़ ने पूरे राज्य को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पंजाब के लगभग सभी जिलों में लोगों के साथ जानवरों को भी क्षति पहुंची। ऐसी कठिन घड़ी में भगवंत मान सरकार अपनी पूरी कैबिनेट के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में गई। इस दौरान मान सरकार ने जरूरतमंदों को हर संभव सहायता दी। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए लगातार लोगों के साथ संपर्क रखा। मान सरकार ऐसे में पंजाब को एक बार फिर से खड़ा करने का पुरजोर प्रयास कर रही है। इसी बीच पंजाब ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब बना निवेशकों की पहली पसंद

आप यानी आम आदमी पार्टी की अगुवाई में पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश को लगातार विकास की ओर लेकर जाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में आप पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर बड़ी जानकारी साझा की है। आप पंजाब के मुताबिक, ‘पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बना, विकास की कहानी सामने आई। उत्पादकता-प्रधान कार्य संस्कृति, सुधारों से नए निवेश को बढ़ावा, समस्याओं का त्वरित समाधान, सुचारू विस्तार। यह मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के औद्योगिक विकास, रोजगार और समृद्ध पंजाब को बढ़ावा देने के संकल्प की पुष्टि करता है।’

भगवंत मान बोले- ‘पंजाब के पुनर्वास में दिया गया योगदान इतिहास याद रखेगा’

वहीं, इससे पहले पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पंजाब हमेशा से मुश्किलों और संकटों से लड़ता रहा है। हम पंजाब को इस कठिन समय से निकालकर फिर से उसके पैरों पर खड़ा करेंगे। पंजाब के पुनर्वास में दिया गया योगदान इतिहास याद रखेगा। आइए, हम सभी एक-दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर पंजाब के साथ खड़े हों।’

इसके अलावा मान सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पंजाब में स्वास्थ्य की चिंता पर गौर करते हुए सभी परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दे रही है। इसके लिए मान सरकार ने पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मान सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड योजना का 28187 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026