---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में कर रही हर संभव सहायता, कैबिनेट मंत्री ने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर ईश्वर से की संकट दूर करने की प्रार्थना

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर हर संभव सहायता कर रही है। ऐसे में मान सरकार में कैबिनेट मंत्री ने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर ईश्वर से संकट दूर करने की प्रार्थना की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 1, 2025 5:09 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में इस वक्त बाढ़ की वजह से काफी कठिन स्थिति बनी हुई है। कई जिले पानी में डूब गए हैं और खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में भगवंत मान सरकार बाढ़ से प्रभावित हर नागरिक को मदद देने का प्रयास कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा पूरी पंजाब कैबिनेट सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर के जरिए कुछ खास जानकारी शेयर की है।

Bhagwant Mann सरकार में कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से की संकट दूर करने की प्रार्थना

पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंड श्री दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर ईश्वर से बाढ़ के संकट को दूर करने की प्रार्थना की। इस संबंध में आप की पंजाब इकाई ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ‘कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंड सीमावर्ती क्षेत्रों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लेने और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पवित्र श्री दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने शीश नवाते हुए ईश्वर के चरणों में पंजाब पर आए इस गंभीर संकट को दूर करने और बाढ़ के दौरान अनेक कठिनाइयों में फंसे हजारों परिवारों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की।’

भगवंत मान सरकार की महिला विंग की टीमों ने तटबंध को मजबूत करने के काम में किया सहयोग

बता दें कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए Bhagwant Mann सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी क्रम में आप पंजाब यूनिट ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा प्रभारी प्रदीप सिंह खालसा और महिला विंग की टीमों ने ससराली गाँव में सतलुज नदी से सटे तटबंध का निरीक्षण किया और तटबंध को मजबूत करने के कार्य में सहयोग प्रदान किया। स्थानीय निवासियों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया।’ मालूम हो कि पंजाब की भगवंत मान सरकार पूरी ताकत के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावितों में फंसे लोगों की मदद कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026