---Advertisement---

ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई को Bharat Band का किया आह्वान; स्कूल, कॉलेज, बैंक समेत ये चीजें रहेंगी बंद; घर से निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Bharat Band: ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। करीब 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2025 4:07 अपराह्न

Bharat Band
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Band: ट्रेड यूनियनों ने कल यानि 9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ी बात है कि इस आंदोलन में करीब 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली और मजदूरों के खिलाफ हैं। जानकारी के अनुसार, देशभर के 30 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर हैं। माना जा रहा है कि इससे देशभर के जरूरी सुविधाओं पर असर पड़ सकता है। चलिए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि इस Bharat Band के दौरान क्या-क्या चीजें बंद रहेंगी और क्या-क्या चीजें खुली रहेंगी।

ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई को Bharat Band का किया आह्वान

आपको बताते चले कि 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अगर समर्थन की बात करें तो इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस, हिंद मजदूर सभा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस, ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर, ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर समेत अन्य ट्रेड यूनियन शामिल है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब यूनियनों से इस तरह से भारत बंद बुलाया हो, इसे पहले साल 2020, 2022 और साल 2024 में भी हड़तालें की गई थी।

भारत बंद के दौरान क्या क्या चीजें खुली और बंद रहेंगी

बता दें कि कल होने वाले Bharat Band के दौरान कई डाक विभाग, बीमा कंपनियां, राज्य परिवहन सेवाएं, जैसे बसें, टैक्सी और ऐप आधारित कैब सेवाएं बाद रहेगी। इसके अलावा कोयला, स्टील निर्माण पर भी इसका असर पड़ेगा। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज, अस्पताल, रेल सेवाएं, बाजार-मॉल और निजी कार्यालय आदि खुले रहेंगे हालांकि लोगों को पहुंचने में देरी हो सकती है। अगर आप जूरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते है, तो आपको समय से पहले निकलना होगा। नहीं तो आप अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकेंगे। आशंका जताई जा रही है कि कहीं-कहीं रेल और बस सेवा सहित यातायात के साधनों पर असर पड़ सकता है। वहीं अगर जप जरूरी का ना हो तो घर से बाहर न निकले।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Jharkhand News

अगस्त 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026