---Advertisement---

India-Canada Row: निज्‍जर मामले के बाद भारत का स्‍टैंड हुआ और सख्‍त, कनाडा के खिलाफ बड़ा एक्शन; इतने राजनयिकों को लेकर दिया अल्टीमेटम

India Canda Row: भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, भारत ने कनाडा से कहा है कि वो 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाए।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 3, 2023 5:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच चल रहे कूटनीतिक विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने एक बार फिर कनाडा को बड़ा झटका दिया है। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। फाइनेंशियल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कनाडा को इस संबंध 10 अक्टूबर तक का समय भी दिया है। यानी कनाडा को 10 अक्टूबर तक अपने राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा गया है।

कानाडा ने भारत पर लगाया था निज्जर की हत्या का आरोप

दरअसल, भारत और कनाडा के रास्ते इन दिनों नाजुक मोड़ से गुजर रहे हैं। इसकी वजह है कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को वो बयान जो उन्होंने पिछले सप्ताह दिया था। ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर ये बयान दिया था। उन्होंने निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद भारत ने भी इसका कड़ा जवाब दिया था और इन्हें झूठा और बेबुनियाद बताया था।

कनाडाई राजनयिकों की संख्य कम करना चाहता है भारत

सरकारी सूत्रों के हवाले से फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि भारत ने उन कनाडाई राजनयिकों की राजनयिक छूट को रद्द करने की धमकी दी है, जिन्हें 10 अक्टूबर के बाद देश छोड़ने के लिए कहा गया है। बता दें कि इस वक्त भारत में कुल 62 कनाडाई राजनयिक काम कर रहे हैं। भारत इन राजनयिकों की संख्या घटाकर 41 करना चाहता है। हालांकि, कनाडा और भारत के विदेश मंत्रालयों ने अभी तक स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment