---Advertisement---

Geetika Suicide Case में बड़ा फैसला, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को कोर्ट ने किया बरी

Geetika Suicide Case: हरियाणा के बहुचर्चित गीतिका सुसाइड केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को बरी कर दिया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 25, 2023 12:07 अपराह्न

Geetika Suicide Case
Follow Us
---Advertisement---

Geetika Suicide Case: हरियाणा के बहुचर्चित गीतिका सुसाइड केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली की राउज रेवेन्यू कोर्ट ने आज (25 जुलाई) इस मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए हरियाणा के पूर्व मंत्री और सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को बरी कर दिया है।

इसके अलावा कोर्ट ने MDLR कंपनी की मैनेजर अरुणा चड्‌ढा को भी राहत दी है। इस मामले में गोपाल कांडा पहले ही 18 महीने की सजा काट चुके हैं। कोर्ट के फैसले के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर पर मंडरा रहे बादल छंटते नजर आ रहे हैं।

2012 में गीतिका ने किया था सुसाइड

ये मामला 2012 का है, जब एक एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा ने अपने ही फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद इस मामले में उस समय गृह राज्य मंत्री रहे गोपाल कांडा का नाम सामने आया था। खुदकुशी के बाद गीतिका के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।

सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए गोपाल कांडा और MDLR कंपनी की मैनेजर अरुणा चड्‌ढा को जिम्मेदार ठहराया था। इसके साथ ही उन्होंने कांडा पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद कांडा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अगर आज इस मामले में वह दोषी साबित हो जाते तो उनकी विधायकी रद्द हो सकती थी। फिलहाल कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है।

कौन है गोपाल कांडा ?

बता दें कि गोपाल कांडा मौजूदा समय में हरियाणा की सिरसा सीट से HLP (हरियाणा लोकहित पार्टी) के विधायक हैं। उनके राजनीति में आने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। बताया जाता है कि एक जूते की दुकान से उन्होंने यहां तक का सफर तय किया था। जानकारी के अनुसार कांडा जूते बनाने का कारोबार करते थे, जिसके बाद उनका व्यापार बढ़ा और उन्होंने रियल एस्टेट के व्यवसाय में कदम रखा।

इस बिजनेस से उन्होंने खूब पैसा कमाया और एक एयरलाइंस कंपनी शुरू की, जो 2009 में बंद हो गई थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा था, जहां उनके सितारे चमके और उन्हें काफी शोहरत मिली। 2009 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने किंग मेकर का काम किया था। ऐसे में वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में गृह राज्य मंत्री बने थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chaturvedi

अप्रैल 18, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

TCS Nashik Case

अप्रैल 18, 2026

Pappu Yadav

अप्रैल 18, 2026

Neeraj Chopra

अप्रैल 18, 2026