---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: कौन है अरमान – कृतिका के सेक्स कांड को पुलिस में ले जाने वाली मनीषा कायंदे? क्या बिग बॉस पर वाकई लगेगा ताला?

Bigg Boss OTT 3: अरमान- कृतिका के सेक्स कांड को पुलिस में ले जाने वाली मनीषा कायंदे ने बिग बॉस की शिकायत की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 23, 2024 12:45 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जियो टीवी पर आने वाला रियालिटी शो Bigg Boss OTT 3 विवादित शो है, लेकिन लगता है कि ये विवाद करते-करते अब खुद मुसीबत में फंस गया है। इसकी वजह है शिवसेना की नेता के द्वारा आपत्ति जताते हुए पुलिस में जाना। शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे (Manisha Kayande) ने बिग बॉस के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत की है। इसके साथ ही इस शो को बंद कराने की भी मांग की है।

मनीषा कायंदे ने अरमान मलिक और कृतिका मलिक (Armaan Malik and Kritika Malik) की उस वीडियो पर आपत्ति जताई है , जिसे लेकर कहा जा रहा है कि, बिग बॉस के घर में ये कपल इंटीमेट हुआ है। इस सेक्स वीडियो को लेकर अरमान मलिक की पहली पत्नी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे झूठा करार दे चुकी हैं, लेकिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर ये मुद्दा छाया हुआ है।

अरमान मलिक और कृतिका मलिक (Armaan Malik and Kritika Malik) पर भड़की मनीषा कायंदे?

मनीषा कायंदे का कहना है कि, बिग बॉस में दिखाया गया कंटेन्ट अश्लील है और इस शो को बंद किया जाना चाहिए। शिवसेना नेता को 18 जुलाई को प्रसारित हुए एपिसोड पर आपत्ति है। शिवसेना नेता ने शो के ​​​​​​​निर्माताओं और टेलीकास्ट कंपनी के CEO पर भी एक्शन लेने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी लिखा है, इसके साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान आवाज भी उठाई है। Free Press Journal नाम के एक्स अकाउंट से मनीषा कयांदे का इंटरव्यू को शेयर किया गया है।

कौन है शिवसेना की नेता Manisha Kayande?

ऐसे में यूजर्स इस विवाद को जन्म देने वाली शिवसेना की नेता Manisha Kayande के बारे में जानना चाहते हैं। मनीषा कायंदे का लंबा चौड़ा राजनैतिक करियर है। वह उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़ कर एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो चुकी है। इससे पहले वह भाजपा में भी काम कर चुकी है। शिवसेना में जाने से पहले वह BJP में थी। मनीषा महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं। मनीषा कायंदे ने 11 साल तक मुंबई नगर निगम की शिक्षा समिति के सदस्य के रुप में काम काम किया है।

मनीषा कायंदे एक बार फिर से खबरों में हैं, इसकी वजह है उनका बिग बॉस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराना। मनीषा कायंदे के इस एक्शन से अब सवाल उठने लगे है कि, क्या बिग बॉस ओटीटी-3 बंद हो जाएगा? फिलहाल इसको लेकर शो की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026