Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आज होगी जारी, जानें किस सीट पर किसका टिकट हुआ फाइनल

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों के नाम अब तक तय किए हैं उनको लेकर खबर यह है कि अधिकतर मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। हालांकि, कई मौजूदा विधायकों पर पार्टी का फैसला लंबित बताया जा रहा है।

Bihar Assembly Election 2025

Bihar Assembly Election 2025

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों को सिंबल बांटने में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने 42 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। हालाँकि, कांग्रेस 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसे लेकर महागठबंधन में लंबी चर्चा चल रही है। उम्मीद है कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति जल्द ही बाकी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देकर उनकी घोषणा कर देगी।

Bihar Assembly Election 2025: इन 60 सीटों कांग्रेस की नज़र

आपको बता दें कि कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों के नाम अब तक तय किए हैं उनको लेकर खबर यह है कि अधिकतर मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। हालांकि, कई मौजूदा विधायकों पर पार्टी का फैसला लंबित बताया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से बक्सर,खगड़िया, कस्बा, अररिया और किशनगंज सीट पर प्रत्याशी का नाम फाइनल करना बाकी बताया जा रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति चर्चा कर चुकी है। मालूम हो कि उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस ने ईबीसी, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण साधने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार महागठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले कांग्रेस जिन 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, उनकी संभावित सूची इस प्रकार है-

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने तय किए इन उम्मीदवारों के नाम

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बीते मंगलवार को जिन सीटों के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया, उनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं- भागलपुर से अजीत शर्मा के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है। राजापाकर से प्रतिमा दास को मैदान में उतारने पर कांग्रेस आलाकमान द्वारा विचार किया गया है। हिसुआ से नीतू सिंह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगी। बहादुरगंज विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस मुस्विअर आलम पर भरोसा जता रही है। राजपुर से विश्वनाथ राम और वैशाली से संजीव सिंह को कांग्रेस के उम्मीदवार होने संकेत हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इन उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। बाकी उम्मीदवारों के नाम जल्द ही साझा करने का प्रयास किया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अपडेट के लिए डीएनपी इंडिया हिंदी पर नज़र रखें।

ये भी पढ़ें: RPSC RAS ​​2023 Result: राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 भर्ती के लिए इंटरव्यू खत्म, जानें कब जारी होगा रिजल्ट, चेक करें डिटेल्स

Exit mobile version