---Advertisement---

Buddha Purnima 2024: गौतम बुद्ध के वो विचार, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी; जानें क्यों खास है ये पूर्णिमा

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा का ये खास पर्व भारतीय पंचाग के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है जो कि आज यानी 23 मई को है। मान्यता है कि आज ही के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 23, 2024 1:25 अपराह्न

Buddha Purnima 2024
Follow Us
---Advertisement---

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा का ये खास पर्व भारतीय पंचाग के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है जो कि आज यानी 23 मई को है। मान्यता है कि आज ही के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

गौतम बुद्ध अपने विचारों के कारण देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पूजे जाते हैं और उनके उपदेशों का गहन अध्ययन करने से लोगों की जिंदगी बदल सकती है। ऐसे में आइए हम आपको महात्मा बुद्ध के अनमोल विचारों के बारे में बताते हैं जिनको अपना कर लोग अपने जीवन को बदल सकते हैं।

महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार

महात्मा बुद्ध ने अपने विचारों से दुनिया को नैतिकता, ध्यान और ज्ञान का अभ्यास कराया। उनके विचारों को पढ़कर उन्हें अपने जीवन में अपना कर लोग प्रेरित होने के साथ अपने लक्ष्य के प्रति प्रोत्साहित हो सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको महात्मा बुद्ध के विचारों के बारे में बताते हैं।

1- अतीत में मत रहो, भविष्य के सपने मत देखो, मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो।
2- हर सुबह हम नया जन्म लेते हैं। हम आज क्या करते हैं यह सबसे ज्यादा मायने रखता है।
3- क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने के इरादे से पकड़ने के समान है, इसमें आप ही जलते हैं।
4- परेशानी ये है कि तुम्हे लगता है तुम्हारे पास समय है।
5- भविष्य के सपने में मत खोओ और भूतकाल में मत उलझो सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दो। जीवन में खुश रहने का यही एक रास्ता है।
6- क्रोध में हजारो गलत शब्द बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति ला सकता है।
7- यदि आप किसी के लिए दीपक जलाते हैं, तो यह आपका मार्ग भी रोशन करेगा।
8- खुशी उन लोगों को कभी नहीं मिलेगी जो उनके पास पहले से मौजूद चीज़ों की सराहना करने में विफल रहते हैं।
9- जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
10- बुद्ध के अनुसार जंगली जानवर की अपेक्षा कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। जंगली जानवर आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचाता है।

बुद्ध पूर्णिमा की खास बातें

बुद्ध पूर्णिमा को लेकर ढ़ेर सारी मान्यताएं हैं। इसमे प्रमुख रूप से दावा किया जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ही भगवान बुद्ध का जन्‍म लुंबिनी में हुआ था। उन्होंने इसी खास दिन पर ही बोधगया में बुद्धत्व की प्राप्ति भी की और वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ। बौद्ध संप्रदाय से आने वाले लोगों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का बेहद खास महत्व है।

कैसे मनाया जाता है बुद्ध पूर्णिमा?

भारत के विभिन्न हिस्सों में बुद्ध पूर्णिमा धूम-धाम से मनाया जाता है। इस खास अवसर पर आज पवित्र नदियों में लोग प्रात: स्नान करने जाते हैं। इसमे अयोध्या में स्थित सरयू नदी, गंगा नदी जैसी पवित्र नदिया हैं।

भगवान बुद्ध को बुद्धतत्व की प्राप्ति वाले स्थान बोधगया (बिहार-गया) में भी बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है जिसमे देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महीने भर का मेला लगता है जिसमे नेपाल, भूटान व श्रीलंका जैसे देशों से बौद्ध संप्रदाय को लोग पहुंचते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई संदेश

बुद्ध पूर्णिमा के इस खास अवसर पर आज देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले नेताओं ने बधाई संदेश जारी किए हैं।

इसमे प्रमुख रूप से पीएम मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्य राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार व कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026