---Advertisement---

क्या मिडिल क्लास Budget 2024 के बाद कर पाएगा ज्यादा बचत? जानिए क्या है आम आदमी की मांग

Budget 2024: निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट सुबह 11 बजे से पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि आम लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 23, 2024 11:28 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 23, 2024 12:59 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट सुबह 11 बजे से पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि आम लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें है। मालूम हो कि यह मोदी 3.0 का पहला बजट होगा। हालांकि बजट से सबसे ज्यादा उम्मीदें आम आदमी की होती जो उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सके। माना जा रहा है कि इस बजट में निर्मला सीतारमण आम लोगों को लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। आईए जानते है कि आम आदमी को इस बजट से क्या उम्मीदें है।

टैक्स स्लैब में बदलाव से लेकर महंगाई तक

गौरतलब है कि आम लोग या आसान भाषा में कहें तो मध्यमवर्गीय परिवार जो हर साल बजट से कुछ उम्मीदें लगाता है। ताकि उसकी जेब पर ज्यादा खर्चा न आए और वह अपना घर परिवार अच्छे से चला सके। इसी बीच आम आदमी ने बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कई तरह के लाभ की मांग की है। इसमे टैक्स स्लैब में बदलाव से लेकर महंगाई कम करने तक की बात कही गई है।

टैक्स स्लैब में बदलाव- सरकार द्वारा जारी नियम के अनुसार सालाना 2.5 लाख रूपये की आय पर टैक्स छूट है। वहीं 2.5 लाख रूपये से ज्यादा की इनकम पर व्यक्ति को टैक्स चुकाना पड़ता है। इस बजट में उम्मीद की जा रही है कि टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है।

महंगाई को कम करना – गौरतलब है कि बीत कुछ सालों में महंगाई ने रफ्तार पकड़ी है। हालांकि सरकार की तरफ से समय-समय पर इसे लेकर कुछ बड़े कदम भी उठाए जाते रहे है। माना जा रहा है कि महंगाई को कम करने के लिए सरकार कुछ बड़े कदम उठा सकती है।

गैस सिलेंडर के दामों में कमी- रोजमर्रा की सबसे जरूरी चीजों में से एक है गैस सिलेंडर, भारत में एक बड़ी आबादी इसका उपयोग करती है। कई लोगों का मानना है कि गैंस सिलेंडर की दामों में कमी आनी चाहिए ताकि मिडिल क्लास की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े।

हालांकि अब देखना होगा कि क्या सच में इस बार आम आदमी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा विशेष तोहफा मिलता है या नही।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026