---Advertisement---

MP News: NSA के बाद प्रवेश शुक्ला पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई, गृह मंत्री ने दिए आदेश, आदिवासी पर किया था पेशाब

MP News: आदिवासी पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला पर NSA के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके आदेश दिए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 5, 2023 2:00 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: प्रध्य प्रदेश के सीधी में हुई घटना के बाद शिवराज सरकार हर तरफ से घिर गई है। BJP पर लगे आरोपों के बाद पार्टी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी प्रवेश शुक्ला पर कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, अब उस पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी। जिसके आदेश उन्होंने दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच जारी, NSA के आदेश

नरोत्तम मिश्रा से जब सवाल किया गया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की ? तो इस पर मिश्रा ने जवाब दिया कि ये जांच का विषय है। मामले के लिए गठित SIT इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीधी की घटना बहुत ही घृणित और निंदनीय है। इससे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। CM शिवराज ने NSA की कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। आरोपी पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी।

देर रात पकड़ा गया आरोपी

सीधी पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार (4 जून) देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद से उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि, पीड़ित परिवार की तरफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, दूसरी ओर CM शिवराज ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई होगी की आगे से कोई ऐसी हरकत करने की कोशिश नहीं करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026