---Advertisement---

New Year 2025 के जश्न में डूबा देश! CM Yogi, Bhagwant Mann समेत इन मुख्यमंत्रियों ने जारी किया खास संदेश; पढ़ें

New Year 2025: देश नववर्ष की जश्न में डूबा है। सड़कें गुलज़ार हैं। कश्मीर से लेकर श्रीनगर, मनाली, देहरादून, लद्दाख समेत कई हिस्सों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। लोग न्यू ईयर 2025 के इस क्षण को स्मृतियों में सदा के लिए अमर करना चाहते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 1, 2025 2:45 अपराह्न

New Year 2025
Follow Us
---Advertisement---

New Year 2025: देश नववर्ष की जश्न में डूबा है। सड़कें गुलज़ार हैं। कश्मीर से लेकर श्रीनगर, मनाली, देहरादून, लद्दाख समेत कई हिस्सों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। लोग न्यू ईयर 2025 के इस क्षण को स्मृतियों में सदा के लिए अमर करना चाहते हैं। नववर्ष के इस खास पल पर देश के विभिन्न हिस्सों से शुभकामना संदेश भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भगवंत मान, डॉ. मोहन यादव समेत अन्य कुछ सीएम ने भी इसी कड़ी में देशवासियों के नाम New Year 2025 पर शुभकामना संदेश जारी किया है। आइए हम आपको सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा जारी किए गए खास संदेश के बारे में विस्तार से बताते हैं।

New Year 2025 पर CM Bhagwant Mann का खास संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज देशवासियों के नाम न्यू ईयर 2025 को लेकर शुभकामना संदेश जारी किया है। सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “सभी देशवासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएँ। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष पंजाब विकास और प्रगति के नये युग में प्रवेश करेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह वर्ष सबके लिए सुख-चैन, सुख-शांति और सफलता की नई इबारत लिखे।”

CM Yogi और Pushkar Singh Dhami का खास संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यू ईयर 2025 के खास अवसर पर लोगों के नाम शुभकामना संदेश जारी कर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए सरकार के दृष्टिकोण को दोहराते हुए, नए साल की शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी का कहना है कि “हर क्षेत्र में परिवर्तनकारी पहलों के साथ, 2025 सभी के लिए विकास और समावेशी विकास का वादा करता है।”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने New Year 2025 के खास अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम खास संदेश जारी किया है। सीएम धामी का कहना है कि “समस्त प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह नया साल आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे। बीते वर्ष हमने प्रगति की ऊंचाइयों को छुआ और यह सब आप सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन से ही संभव हो पाया है। आइए, इस नए साल पर हम सभी मिलकर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।”

न्यू ईयर 2025 पर CM Mohan Yadav और Nayab Saini का खास अंदाज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खास अंदाज में लोगों को नववर्ष की बधाई देने का काम किया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि यह वर्ष सभी प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में अनंत खुशियां, सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आये एवं सभी का जीवन मंगलमय हो। आइये, इस नव वर्ष पर हम सभी अपने सामर्थ्य से विकसित मध्यप्रदेश के ध्येय को प्राप्त करने का संकल्प लें। जय श्री महाकाल।।”

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने एक पत्र के माधयम से लोगों को अपनी सरकार द्वारा हासिल किए गए उपलब्धियों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि वर्ष 2025 में हम नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर होंगे।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने एक्स पोस्ट जारी कर लोगों को New Year 2025 की बधाई दी है। सीएमओ हरियाणा के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “2025 का हर पल, हर दिन, हर महीना आप सभी के जीवन में प्रसन्नता, सफलता और समृद्धि की नई किरणें लेकर आए तथा यह वर्ष आपके परिवार के लिए मंगलमय हो। नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026