---Advertisement---

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर की कामयाब लैंडिंग होते ही दुनिया के कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं, उपलब्धि पर जताया गर्व

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने दुनिया में अपना परचम लहरा दिया। ऐसे में दुनिया के कई देशों ने इस उपलब्धि पर भारत को बधाई दी। इसमें नेपाल, मालदीव समेत कई देश शामिल है। इसके साथ ही अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसी ने भी इस ऐतिहासिक क्षण पर गर्व जताया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 24, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Chandrayaan-3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: इंडिया का महत्वाकांक्षी मून मिशन बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सफलतापूर्वक पूरा हो गया। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की। इसके साथ ही इंडिया दुनिया का पहला देश बन गया, जिसने चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हासिल की। भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही देश और दुनियाभर से बधाइयों का तांता आना शुरू हो गया। इस दौरान विश्व के कई बड़े नेताओं ने भारत को शुभकामनाएं दीं।

साउथ अफ्रीका राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने दी शुभकामनाएं

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ब्रिक्स परिवार के लिए एक सफलता है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे गए ब्रिक्स स्पेस कंसोर्टियम प्रस्ताव का जिक्र करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “हम आपको बधाई देते हैं। ब्रिक्स परिवार के रूप में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हम आपके साथ खुश हैं। हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ शामिल हैं।”

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसरो और भारत को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्रचंड ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारत की इसरो टीम को आज चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई देता हूं।”

मालदीव राष्ट्रपति ने उपलब्धि पर जताया गर्व

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारतीयों, इसरो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर पोस्ट किया कि एक साथी दक्षिण एशियाई राष्ट्र के रूप में मालदीव को भी इस उपलब्धि पर गर्व है।

जानिए नासा ने क्या कहा

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने इसरो और भारत को उसकी चंद्र उपलब्धि पर बधाई दी। नेल्सन ने एक ट्वीट में कहा, “चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई! और भारत को बधाई, चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन गया है। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!”

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने भी दी बधाई

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाला पहला देश बनने के लिए भारत और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई दी।

एशबैकर ने कहा, “अविश्वसनीय! इसरो, चंद्रयान-3 और भारत के सभी लोगों को बधाई!! नई तकनीकों को प्रदर्शित करने और किसी अन्य खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने का यह कैसा तरीका है। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं,’

एशबैकर ने महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की भी सराहना की। “हम भी, महान सबक सीख रहे हैं और महत्वपूर्ण विशेषज्ञता प्रदान कर रहे हैं। एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदार एक शक्तिशाली भागीदार होता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026