---Advertisement---

Chandrayaan-3: रोवर प्रज्ञान ने चांद से भेजी पहली तस्वीर, ISRO ने कहा-“मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून”

भारत ने Chandrayaan-3 के जरिए इतिहास रच दिया। दरअसल 23 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया। ऐसे में अब रोवर प्रज्ञान ने इसरो को चांद से पहली तस्वीर भी भेजी है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 24, 2023 10:14 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: 23 अगस्त 2023 एक ऐसा दिन है जिसे कोई भी भारतीय कभी नहीं भूलेगा। इस दिन भारत ने मिशन मून के जरिए इतिहास रच दिया। दरअसल 23 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया। इसी के साथ लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की

दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखकर भारत ने रचा इतिहास

भारत ऐसा पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा हो। इससे कुछ दिन पहले रूस का लूना 25 भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने के लिए भेजा गया था लेकिन असफलता पूर्वक उसकी लैंडिंग क्रश हो गई जिसकी वजह से वह सतह पर नहीं पहुंच पाया। ऐसे में कई देश भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता पर भारत को बधाई दे रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक्स पर लिखा कि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई। चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है। ‌

रूस समेत कई देशो ने दी बधाई

इसी के साथ रूस ने भी भारत को बधाई देते हुए कहा कि, चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई देता है। वहीं यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अतुल्य! इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई!!’ उन्होंने लिखा, “भारत ने नयी तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए किसी अन्य खगोलीय पिंड पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं.” ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘इतिहास बन गया! इसरो को बधाई।’

रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर की मून वॉक

इसी के साथ आपको बता दें कि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल गया है। इसी के साथ उसने इसरो को चांद से पहली तस्वीर भी भेजी है। वही लैंडर विक्रम से निकलकर रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर मून वॉक की। इस बात की जानकारी देते हुए इसरो ने कहा कि, “मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून. सीएच-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत ने की चांद पर सैर!” इसी कड़ी में रेडवायर स्पेस के मुख्य विकास अधिकारी और नासा के पूर्व अधिकारी माइक गोल्ड ने कहा, “इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई. और ये न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक जीत है क्योंकि हम चांद के विकास के इस नए युग में प्रवेश कर रहे हैं और भारत इसका नेतृत्व कर रहा है…”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026