---Advertisement---

PM Modi ने Chenab Rail Bridge का किया उद्घाटन; कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train को भी दिखाएंगे हरि झंडी; ये स्टेशन घाटी के लिए साबित होंगे गेमचेंजर

Chenab Rail Bridge: कश्मीर के साथ-साथ पीएम मोदी देश के लोगों को आज दो बड़ी सौगातें देने जा रहे है, जिसके बाद घाटी का पूरा हुलिया बदल जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 12:57 अपराह्न | Updated: जून 6, 2025 3:54 अपराह्न

Chenab Rail Bridge
Follow Us
---Advertisement---

Chenab Rail Bridge: कश्मीर के साथ-साथ पीएम मोदी देश के लोगों को आज दो बड़ी सौगातें देने जा रहे है, पहला दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज जिसका नाम है Chenab Rail Bridge, साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली नई नवेली Vande Bharat Train का भी उद्घाटन करेंगे। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब कोई ट्रेन कटरा से सीधा श्रीनगर पहुंचेगी, जम्मू के साथ साथ अन्य राज्यों से भी कश्मीर की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। बता दें कि PM Modi ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन कर कश्मीर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। चलिए आपको बताते है कि घाटी के लोगों को इससे कैसे फायदा होगा और पर्यटन को कैसे बढ़ावा मिलेगा।

PM Modi ने Chenab Rail Bridge का किया उद्घाटन

यह कहना गलत नहीं होगा कि कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज यानि Chenab Rail Bridge इंजीनियरिंग का अद्भुत नजारा है। हालांकि इसे बनने में कई सालों लगे, इंतजार काफी लंबा था, लेकिन यह जम्मू कश्मीर के लए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

साथ ही श्रीगनगर से कटरा और देश के अन्य राज्यों में आने के लिए बेहद आसानी होगी। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि कश्मीर के लिए नए युग की शुरूआत होने जा रही है।

कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train श्रीनगर के लिए कैसे बनेगा गेंमचेंजर

गौरतलब है कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा होगा जब कोई ट्रेन सीधा कटरा से श्रीनगर के बीच चलेगी, जो अपने आप में ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिसका पीएम मोदी कुछ ही देर में उद्घाटन करेंगे। अगर इस ट्रेन की खासियत की बात करें तो बाकी ट्रेनों से इसे बिल्कुल अलग बनाया गया है। इस ट्रेन को कश्मीर के मौसम के हिसाब से बनाया गया है, चाहे कितनी भी बर्फबारी हो या फिर -40 तक, यह ट्रेन आसानी से चलेगी।

ये स्टेशन घाटी के लिए साबित होंगे गेमचेंजर

बता दें कि यह ट्रेन सबसे पहले कटरा से 8.10 मिनट पर चलेगी, उसके बाद 10 बजे के आसपास ट्रेन कश्मीर के बनिहाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, उसके बाद ट्रेन यहां से रवाना होगी और करीब 11.10 मिनट पर ये ट्रेन श्रीनगर कश्मीर पहुंचेगी, इस Chenab Rail Bridge और वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि अभी यात्री केवल सड़क या हवाई यात्रा के माध्यम से भी कश्मीर पहुंच सकते थे। लेकिन पहली बार होगा जब दूसरे राज्य से आए यात्री कटरा से सीधा कश्मीर पहुंच सकेंगे। सबसे खास बात है कि इस रूट पर 2 नहीं कुल चार Vande Bharat Train चलेगी, यानि एक सुबह और एक दोपहर में ट्रेन चलाई जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026