---Advertisement---

छत्तीसगढ़ चुनाव में महादेव App की हुई एंट्री, PM मोदी ने भी CM बघेल पर जमकर साधा निशाना

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2023 2:53 अपराह्न

Chhattisgarh Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को सीएम बघेल के खिलाफ महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप का मामला मिल गया है। इसको लेकर भाजपा लगातार बघेल पर हमलावर है। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने भी भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को लूटा है उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी का सीएम बघेल पर निशाना

पीएम मोदी ने अपने दुर्ग दौरे पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ही रायपुर में इडी की कार्रवाई हुई है और उसमें रुपयों का ढ़ेर मिला है। इसके साथ ही पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि लूट के पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता को ये बताना चाहिए कि महादेव ऐप घोटाला के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं।

गालियों से नहीं डरता

पीएम मोदी ने दुर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं गालियों से नहीं डरता। मैं ये गारंटी देता हूं कि भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई जरूर करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब जनता को लूटा है उनके खिलाफ जांच के साथ कार्रवाई भी होगी और ये कोई चुनावी वादा नहीं है बल्कि मोदी की गारंटी है।

रफ्तार पकड़ रहा महादेव ऐप मामला

छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप मामला तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। आज सुबह ही केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम बघेल पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे और अब पीएम मोदी भी उनपर जमकर बरसे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस चुनावी काल में महादेव ऐप मामले की चर्चा बरकरार रहेगी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहेगा। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अगर भाजपा इसी रफ्तार से कांग्रेस व सीएम बघेल पर हमलावर रही तो इसका असर विधानसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026