---Advertisement---

India Middle East Europe Corridor पर चीन की पहली प्रतिक्रिया, प्रोजेक्ट का स्वागत तो किया लेकिन कह दी ये बड़ी बात

India Middle East Europe Corridor: इस गलियारे से इटली, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस और यूरोपियन यूनियन को भी जोड़ने की तैयारी है। चीन ने इस पर बड़ी बात कही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 12, 2023 10:46 पूर्वाह्न

India Middle East Corridor
Follow Us
---Advertisement---

India Middle East Europe Corridor: दिल्ली में हुई जी20 समिट (G20 Summit 2023) में भारत से यूरोप तक आर्थिक गलियारे (India Middle East Europe Corridor) का ऐलान हुआ है। इस इकोनॉमिक कॉरिडोर को कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जी20 समिट में इस पर समझौता होने के बाद ये कॉरिडोर सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, इसे चीन की बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) प्रोजेक्ट को काउंटर करने वाला भी बताया जा रहा है। इसी बीच चीन की ओर से इस पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

चीन ने किया प्रोजेक्ट का स्वागत, लेकिन…

चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी इस गलियारे का स्वागत किया है। चीन ने कहा कि हम विकासशील देशों के बीच कनेक्टिविटी का स्वागत करते हैं, लेकिन यह खुला, समावेशी और सहयोगी होना चाहिए। इसका मकसद सिर्फ साझा विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए होना चाहिए। याद रहे की ये भू-राजनीति का हथियार न बने।

‘अमेरिका की स्थिति ज्यादा बोलना और काम कम’

इससे पहले चीनी मीडिया ने अमेरिका के जरिए इस प्रोजेक्ट को घेरने की कोशिश की थी। चीनी मीडिया ने कहा था कि इस प्रोजेक्ट में अमरिका ने सहयोग का वाद तो किया है, लेकिन अमरिका बाते ज्यादा और काम कम करता है। चीनी के प्रमुख अखबार ग्लोबल टाइम्स में कहा गया था कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अमेरिका किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर सहमत हुआ हो। अमेरिका ने पहले भी दूसरे देशों की तरक्की के लिए ऐसी योजनाओं का आह्वान किया है, लेकिन ऐसी योजनाओं को लागू करने की कोशिश कभी नहीं की है।

इकॉनमिक कॉरिडोर से भारत को होगा फायदा

बता दें कि शनिवार (9 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 समिट में इंडिया-मिडल-ईस्ट यूरोप इकॉनमिक कॉरिडोर की घोषणा की थी। आने वाले समय में यह गलियारा भारत, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग का अहम माध्यम होगा। इस गलियारे से पूरी दुनिया में ही स्थायी विकास और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Wangchuk

जुलाई 18, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026