---Advertisement---

मॉक ड्रिल के साथ सिविल डिफेंस की तैयारी! India Pakistan Conflict के बीच अलर्ट; Ganga Expressway पर युद्धाभ्यास के बाद क्या है इसके मायने?

India Pakistan Conflict के बीच भारत में अलर्ट की स्थिति है और मॉक ड्रिल के साथ सिविल डिफेंस की तैयारियां जोरों पर हैं। Ganga Expressway पर वायुसेना के युद्धाभ्यास के बाद इसके मायने को लेकर चर्चा हो रही है। कई तरह की संभावनाएं भी व्यक्त की जा रही है जिसके बारे में हम विस्तार से बात करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 6, 2025 11:08 पूर्वाह्न

India Pakistan Conflict
Follow Us
---Advertisement---

India Pakistan Conflict: मामला तेजी से गंभीरता की ओर अग्रसर है और गृह मंत्रालय की दखल इसका पुख्ता सबूत देती है। इंडिया पाकिस्तान कान्फ्लिक्ट के बीच भारत में अलर्ट की स्थिति है। मॉक ड्रिल के साथ सिविल डिफेंस की तैयारी को लेकर जारी किया गया आदेश बताता है कि अंदरखाने कुछ तो रणनीति सेट हो रही है। थोड़ा फ्लैशबैक में जाएं तो गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों का उतरना और युद्धाभ्यास से जुड़ी खबरें भी नजर आती हैं। ऐसे में इस बदलते समीकरण के मायने क्या हैं ये समझना बेहद जरूरी है। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बहुत सी चीजें सार्वजनिक रूप से नही कही जा सकती हैं। लेकिन कयासों के आधार पर India Pakistan Conflict के इस दौर में जारी तमाम चर्चाओं के बारे में हम बात करेंगे। इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में हो रहे तमाम बदलाव के बारे में भी चर्चा होगी।

India Pakistan Conflict के बीच भारत में मॉक ड्रिल के साथ सिविल डिफेंस की तैयारी!

एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आज सुबह करीब 10.45 बजे सिविल डिफेंस को लेकर बैठक बुलाई है। इंडिया पाकिस्तान कान्फ्लिक्ट के बीच देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस की तैयारियां की जा रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में देशभर के मुख्य सचिव और सिविल डिफेंस के प्रमुख हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही India Pakistan Conflict के बीच गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण देना, क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान और निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास शामिल है। मॉक ड्रिल 7 मई को देश के उन जिलों में होगा जो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के समीप हैं। इस तैयारी का उद्देश्य नागरिकों को आपात की स्थिति के लिए तैयार करना है, ताकि किसी भी विषय परिस्थिति में वो अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

Ganga Expressway पर युद्धाभ्यास के बाद क्या है इस अलर्ट के मायने?

थोड़ा फ्लैशबैक में जाएंगे तो यूपी में मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ी तमाम खबरें मिल जाएंगी। दरअसल, 2 मई को भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में निर्मित 3 किमी लंबे एयर स्ट्रिप पर टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास किया था। India Pakistan Conflict के बीच एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना की करतब सुर्खियों का विषय बनी थी। युद्धाभ्यास का उद्देश्य युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे का आकलन करना था। ऐसे में चाहें गंगा एक्सप्रेस-वे पर युद्धाभ्यास हो या मॉक ड्रिल और सिविल डिफेंस की तैयारियां, ये सब बदले समीकरण को दर्शाते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार बदल रहे समीकरण संकेत दे रहे हैं कि भारत कुछ बड़ी करने वाला है। हालांकि, कब क्या होगा इसको लेकर पुख्ता रूप से कुछ नहीं कह सकते। वक्त का इंतजार करना होगा, ताकि स्थिति स्पष्ट हो।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026