---Advertisement---

CJP Protest: ’10 साल तक की जेल…’ पेपर लीक पर केंद्र सरकार के नए कानून से हड़कंप, जल्द संसद में पेश होगा बिल! जानें सबकुछ

CJP Protest: केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2026 1:09 अपराह्न

CJP Protest
Follow Us
---Advertisement---

CJP Protest: देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के बीच केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। बीते दिन कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। जिसमे 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ का जुर्माना शामिल है। मालूम हो कि पीएम मोदी की तरफ से हाल ही में एक वीडियो को शेयर किया गया था। जिसमे उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि ऐसे मामले पर कड़े कानून बनाए जाएंगे, साथ ही कड़ी कार्रवाई होगी।

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने दी अहम जानकारी

पेपर लीक संबंधित प्रस्तावित विधेयक पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हम बिल पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन कैबिनेट के फ़ैसले की जानकारी मिलने के बाद हम आपको समय के बारे में बताएँगे। प्रधानमंत्री ने कहा है कि छात्रों से जुड़े जिस बिल को हम ला रहे हैं, उसमें कोई देरी नहीं होनी चाहिए। देश भी वही चाहता है जो प्रधानमंत्री ने कहा है, इसलिए इसे रोकने के लिए किसी भी तरह की चाल चलना सही नहीं होगा।

अगर कांग्रेस संसदीय कार्यवाही में बाधा डालती रही, तो उसे इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। हम छात्रों के भविष्य के लिए ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी संसदीय चर्चा को रोकने के लिए हर तरह की बाधाएँ खड़ी करती रही, तो उन्हें इस देश के युवाओं और असल में पूरे देश का गुस्सा झेलना पड़ेगा”।

इन लोगों पर हो सकती है कार्रवाई

पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न राज्यों में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों को प्रभावित किया है। कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं, जिससे उम्मीदवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य ईमानदार अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना और परीक्षा प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत करना है।

और जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा। उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रस्तावित कानून को लेकर राजनीतिक दलों और शिक्षा विशेषज्ञों की भी नजर बनी हुई है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

कल का मौसम 12 September 2026

सितम्बर 11, 2026

Bullet Train

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 11, 2026