---Advertisement---

‘जल्द ही 250 गांवों में क्लीनिक शुरू…’ स्वास्थ्य के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा कदम, हेल्थ मिनिस्टर ने दी अहम जानकारी

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2026 5:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही प्रदेश के 250 गांवों में नए क्लीनिक शुरू किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के करीब बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि नए क्लीनिकों के शुरू होने से मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज, नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों और डॉक्टरों की सलाह के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा कदम

पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि “कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने पटियाला से पूरे पंजाब में 100 आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए। 300 और आम आदमी क्लीनिक तैयार किए जाएंगे। जल्द ही 250 विलेज क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। गांवों के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी खुलेंगे।

तीसरे चरण में 24 घंटे काम करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। ज़रूरत के आधार पर नए ‘आम आदमी क्लीनिक खोलने के लिए जगहें चुनी गईं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें। ये नए क्लीनिक राज्य भर के गाँवों और शहरों में रहने वाले लोगों को उनके घरों के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देंगे”।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन

दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में 100 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ खोलने की श्रृंखला के तहत, विकास नगर (पटियाला) में बने नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया।

उन्होंने इलाके के लोगों से इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया और क्लीनिक की टीम से पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026