---Advertisement---

धान की फसल के लिए किसानों को मिल रहा है नहर का पानी, CM Bhagwant Mann के इस फैसले से लाखों अन्नदाताओं को पहुंच रहा है फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2026 4:22 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने धान की फसल की बुआई से पहले नहरों के जरिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने का बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि इससे लाखों अन्नदाताओं को फायदा पहुंच रहा है।

इसके साथ ही किसानों को मोटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। नहरों का पानी सीधा खेतों में पहुंच रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना और कृषि लागत को कम करना है। इसके लिए सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई, मरम्मत और जल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसानों को मिल रहा है नहरों का पानी

धान पंजाब की प्रमुख खरीफ फसल है और इसकी खेती के लिए बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। हर साल कई किसान भूजल पर निर्भर रहते हैं, जिससे बिजली और पानी दोनों पर दबाव बढ़ता है। सरकार का कहना है कि नहरों के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा और फसल की उत्पादकता भी बढ़ेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि नहर आधारित सिंचाई से भूजल दोहन को कम करने में भी मदद मिलेगी। इससे भविष्य में जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र को स्थायी लाभ प्राप्त होगा।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

पंजाब लंबे समय से गिरते भूजल स्तर की समस्या का सामना कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसान अधिक से अधिक नहर के पानी का उपयोग करेंगे तो ट्यूबवेलों पर दबाव कम होगा और भूजल स्तर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

सरकार की यह पहल न केवल किसानों को आर्थिक राहत देगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। धान की फसल के लिए नहरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का पंजाब सरकार का फैसला किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026