---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गोल्डन टेंपल पहुंचकर सीएम मान ने इस नशामुक्ति अभियान का किया आगाज, हजारों बच्‍चों संग की अरदास

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री हरिमंदिर साहिब ‘गोल्डन टेम्पल’ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त करने को लेकर ‘द होप इनिशिएटिव’ का आगाज किया। वहीं कार्यक्रम में हिस्सा लेने और जागरूकता बढ़ाने को लेकर सरकारी और प्राइवेट स्कूल के 30 हजार ने भी हिस्सा लिया।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 18, 2023 7:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब अब नशा मुक्त प्रदेश बनेगा। नशे से आजादी दिलाने को लेकर पंजाब सरकार अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। हालांकि भगवंत मान सरकार ने पहले भी कई मर्तबा इस मुहिम को लेकर अभियान चलाया है। इसी संदर्भ में आज गोल्डन टेम्पल (Golden Temple) में अरदास की गई। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। साथ ही पीली पगड़ियां धारण कर हेरिटेज स्ट्रीट में हजारों बच्चे भी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में नशे के खिलाफ लड़ाई और जागरूकता बढ़ाने और इससे मुक्ति पाने को लेकर सपथ (अरदास) ली।      

‘द होप इनिशिएटिव’ के जरिए नशा मुक्त बनेगा पंजाब 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री हरिमंदिर साहिब ‘गोल्डन टेम्पल’ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त करने को लेकर ‘द होप इनिशिएटिव’ (The Hope Initiative) का आगाज किया। वहीं अमृतसर पुलिस कमिश्नर सहित पंजाब के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इस मुहिम के जरिए पंजाब को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। वहीं कार्यक्रम में हिस्सा लेने और जागरूकता बढ़ाने को लेकर सरकारी और प्राइवेट स्कूल के 30 हजार ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान अभी बच्चो ने पीली पगड़ियां धारण की हुई थी।        

कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

नशे के खिलाफ आजादी को लेकर स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ANI न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए एक स्कूली छात्रा विधि ने कहा, “यहां हम सब स्कूली छात्र एकत्र हुए हैं। हम यहां ड्रग्स के खिलाफ शपथ में भाग लेने के लिए आए हैं. हमारे सीएम भगवंत मान ने पंजाब को ‘नशा मुक्त’ बनाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं। हमें पंजाब को नशे से आजादी दिलानी है”

सीएम ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी 

नशे को लेकर सीएम मान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “समाज की भागीदारी के बिना नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है.

आज हम श्री अमृतसर साहिब में नशा मुक्त पंजाब अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में संयुक्त प्रार्थना की जाएगी, जिसमें लगभग 35 हजार छात्र और युवा भाग लेंगे. आइए हम सब मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बनाएं”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment