---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने 1320 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, बोले- ‘राज्य के हितों के लिए काम कर रही सरकार’

बीते शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब राज्य पावर निगम लिमिटेड के 1320 सहायक लाइनमैनों की नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, राज्य सरकार ने अपने कार्यालय के पहले साल में 28362 नौजवानों को सरकारी नौकरी देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 2, 2023 10:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: भगवंत मान की सरकार पंजाब को एक बेहतर राज्य बनाने की हर मुमकिन कोशिश करती हुई नजर आ रही है। एक बाद एक राज्य में प्रगति कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई। बता दें कि, बीते शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब राज्य पावर निगम लिमिटेड के 1320 सहायक लाइनमैनों की नियुक्ति पत्र दिए।

28362 नौजवानों को दी सरकारी नौकरी

युवाओं को नियुक्ति पत्र सोते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, राज्य सरकार ने अपने कार्यालय के पहले साल में 28362 नौजवानों को सरकारी नौकरी देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने आगे कहा कि, नौकरी चुने गए उम्मीदवारों के लिए बहुत अहम जिम्मेदारी लेकर आती है क्योंकि उन्होंने मिशनरी भावना के साथ समाज की सेवा करनी होती है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि, सभी उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर किया गया है और यह नौकरी उनकी सख्त मेहनत का नतीजा है।

Also Read: Birthday Special: Ajay Devgn ने छत पर की थी Kajol से शादी, किसी फेयरी टेल से कम नहीं है यह लव स्टोरी

मेहनत से ही सपनों को पूरा किया जाएगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नौकरी पत्र सौपतें हुए उम्मीद जताई कि, सिलेक्टेड उम्मीदवार अपनी ड्यूटी ईमानदारी और संपन्न भावना के साथ निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आम व्यक्ति से अपनी कड़ी मेहनत से ही सपनों को पूरा कर सकता है। उनकी आखिरी मंजिल से यह नौकरी ही नहीं क्योंकि उनको जीवन में अभी बहुत सारे पड़ाव पार करने हैं।

युवाओं को दी सलहा

उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि, नेगेटिव सोच रखने वालों की संगत से दूर रहना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग राज्य की तरक्की में रुकावट बनते हैं। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि, सत्ता में होते हुए जो लोग महलों से बाहर नहीं निकाले थे उन लोगों को राज्य के राजनीतिक नक्शे से बाहर कर दिया गया है।

Also Read: WhatsApp Tricks: रिश्ते में पड़ रही है दरार! तो इन टिप्स को फॉलो कर जानें आपका पार्टनर किससे कर रहा बात, उठेगा सच से पर्दा

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026