DNP India Hindi

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, नशे के खिलाफ जारी अभियान में 164 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 11 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अभी तक 49 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा प्रतिदिन बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। साथ ही ड्रग्स तस्करों पर भी ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब सरकार गैंगस्टर के खिलाफ भी लगातार अभियान जारी है, और बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी बीच नशे के खिलाफ जारी अभियान के 𝟑𝟒𝟕वें दिन पुलिस ने 11 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स तस्कर बरामद किए है। इसके साथ ही 164 तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडस से शेयर की है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस ने अपने अथक मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए 164 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 11.9 किलोग्राम हेरोइन, 344 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4700 रुपये मादक पदार्थों की नकदी बरामद की। 14 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया।

पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 164 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार 347 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49129 हो गई है। नशे को लेकर राज्य में जबरदस्त कमी देखी जा रही है, जो एक अच्छा संकेत है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में दिख रहा असर

नशे के खिलाफ जारी अभियान के 347वें दिन पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 164 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल जब्त हेरोइन – 11.9 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 344, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 4700 रुपये है। 347 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के आदी लोगों की संख्या – 49129 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की। 14 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

Exit mobile version