---Advertisement---

Mamata Banerjee: केरल से तमिलनाडु, बंगाल तक बदले गवर्नर! विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल देख CM ममता शॉक, उठाए सवाल

बंगाल के राज्यपाल रहे सीवी आनंद बोस के इस्तीफे और नए राज्यपाल आरएन रवि की नियुक्ति पर Mamata Banerjee ने सवाल उठाए हैं। सीएम ममता बनर्जी ने केन्द्र के इस फैसले को संवैधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: देश की सियासत के लिए 5 मार्च की तारीख बेहद अहम रही। जहां एक ओर नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर लोगों को चौंकाया। वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर राज्यपाल बदले गए। केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले नए राज्यपाल नियुक्त हुए।

इसको लेकर ममता बनर्जी ने हैरानी व्यक्त की है। सीएम ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नए गवर्नर की नियुक्ति पर सलाह नहीं लेने पर सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने इस बड़े फेरबदल को संवैधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बताते हुए मुखरता से हमला बोला है।

विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल देख Mamata Banerjee शॉक!

बंगाल में राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे और राजभवन के नए मेहमान आरएन रवि की नियुक्ति को लेकर ममता बनर्जी ने सवाल दागे हैं।

सीएम ममता के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के कारणों की जानकारी मुझे फिलहाल नहीं है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, अगर आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा राज्यपाल पर कुछ राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए दबाव डाला गया हो तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।”

केंद्रीय गृह मंत्री का जिक्र कर ममता बनर्जी लिखती हैं कि “अमित शाह ने अभी मुझे सूचित किया है कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में स्थापित परंपरा के अनुसार मुझसे परामर्श नहीं किया।”

केन्द्र के इस रुख पर ममता बनर्जी कहती हैं कि “ऐसे कार्यों से भारत के संविधान की भावना कमजोर होती है और हमारी संघीय संरचना की नींव पर गहरा प्रहार होता है। केंद्र को सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।” ममता बनर्जी की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

केरल से तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार तक बदले राज्यपाल!

बिहार में मची सियासी उठा-पटक के साथ ही केन्द्र की ओर से राज्यपालों की नई सूची जारी की गई। नई सूची के मुताबिक केरल, बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और नागालैंड के राज्यपाल बदले हैं। वहीं दिल्ली और लद्दाख के उपराज्यपाल भी बदले गए हैं। शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना, जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र, सैयद अता हसनैन को बिहार, आरएन रवि बंगाल राजभवन पहुंचे हैं।

नंद किशोर यादव को नागालैंड और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कविंदर गुप्ता हिमाचल प्रदेश राजभवन पहुंचे हैं। विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख और तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस बड़े फेरबदल की चर्चा पूरे देश में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026