‘अमर वीर सपूतों को श्रद्धापूर्व…’ 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

CM Yogi Adityanath: देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम दिख रही है। राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम दिख रही है। राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए गए है। पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर से कई महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर बधाई दी है।

इस दौरान उन्होंने राज्य में हो रहे कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते कुछ सालों में उत्तरप्रदेश देश की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था कैसा बन गया। गौरतलब है कि यूपी तेजी से विकास की और अग्रसर है।

80वें स्वाधीनता दिवस पर CM Yogi Adityanath ने दी जानकारी

यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे CM Yogi Adityanath कहते हुए नजर आ रहे है कि “देश के 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देता हूं। आज का यह दिन उन लाखों वीरों के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

इस पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी अमर वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं”।

एक्सप्रेसवे से लेकर एयरपोर्ट का हुआ विस्तार – सीएम योगी

अपने संबोधन के दौरान CM Yogi Adityanath ने कहा कि “एक्सप्रेसवे से लेकर एयरपोर्ट तक, डिजिटल इंडिया से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, खेती से लेकर औद्योगिक यात्रा तक, युवा शक्ति से लेकर स्टार्टअप शक्ति तक, और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से लेकर डीप टेक तक, राज्य ने विकास के नए मानक स्थापित करना शुरू कर दिया है।

आज उत्तर प्रदेश न केवल बदल रहा है, बल्कि देश में बदलाव की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है”। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है। अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यूपी देश के लिए गेमचेंजर बन चुका है।

 

 

 

Exit mobile version