---Advertisement---

बारिश से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए CM Yogi Adityanath ने कस ली कमर, जानिए चेतावनी के साथ यूपी की जनता से खास अपील

CM Yogi Adityanath: वर्षा ऋतु के आगमन से पहले सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से खास अपील करते हुए दिखे और इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा है। आइए जानते हैं योगी की पाती में जनता को क्या विशेष अपील करते नजर आए मुख्यमंत्री।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2026 3:34 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश के अलग-अलग हिस्सों में धीरे-धीरे मानसून की शुरुआत हो रही है और ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी है और इस दौरान वे प्रदेशवासियों से 5 निवेदन करते हुए दिखे हैं। जहां एक तरफ सीएम योगी ने लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है तो वहीं मानसून के आने से पहले आइए जानते हैं आखिर जनता से उन्होंने क्या अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु नव सृजन संवर्धन और समृद्धि का आगमन है।

सीएम योगी ने बारिश को लेकर लोगों को किया सावधान

सीएम योगी ने x प्लेटफार्म पर पोस्ट में कहा, “मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों वर्षा ऋतु नवसृजन, संवर्धन और समृद्धि का आगमन है। वर्षा ऋतु के साथ चातुर्मास का यह पावन काल हमें प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व, संयम, संवेदनशीलता और संतुलित जीवन का संदेश देता है। वर्षा के समय आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी होती हैं, अतः उस समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। कई बार अतिवृष्टि के कारण नदियों एवं जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। अतः इस दौरान नदियों एवं जलाशयों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें।”

CM Yogi Adityanath ने कस ली कमर

इस दौरान योगी की पाती में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सरकार ने इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, फिर भी आप सभी सतर्क एवं सजग रहें। आप सभी का सहयोग ही हमारे प्रयासों को सार्थक करेगा।”

जानिए सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता से 5 खास अपील

वहीं लोगों से 5 खास गुजारिश करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा एक पेड़ मां के नाम आप सब अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प लें। दूसरा वादा उन्होंने जनता से किया कि जल है तो कल है। इस माध्यम से जन अभियान बनाएं। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहते हुए बरसात के मौसम में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आसपास जल जमाव न होने देने के साथ-साथ कूड़े का ढेर ना लगाने और नालियों में प्लास्टिक ना जाए इसका खास ख्याल रखने के लिए कहा।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सावधान रहने की भी अपील की है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 22, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 22, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 22, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 22, 2026

Maharashtra Politics

जून 22, 2026

Khawaja Asif

जून 22, 2026