---Advertisement---

‘सनातन आस्था के महापर्व..’ अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ होने पर CM Yogi Adityanath ने शिवभक्तों को दी बधाई, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। हर साल साल लाखों की संख्या में शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 3, 2026 3:44 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। मालूम हो कि हर साल साल लाखों की संख्या में शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाते है। भारी सुरक्षा के बीच भक्तों का पहला जत्था आज बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा।

मालूम हो कि यह यात्रा जम्मू कश्मीर के बालटाल या पहलगाम से शुरू होती है। जानकारी के मुताबिक अभी तक लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने शिवभक्तों को बधाई दी है। साथ ही मंगलमय यात्रा की कामना भी की है।

CM Yogi Adityanath ने शिवभक्तों को दी बधाई

बता दें कि उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स  पर लिखा कि “सनातन आस्था के महापर्व श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है।

इस पुण्य यात्रा पर जाने वाले समस्त शिवभक्तों को हृदय से बधाई। बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हों, सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है। जय बाबा अमरनाथ”।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

गौरतलब है कि हर साल लाखों की संख्या में शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाते है। जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, मेडिकल कैंप, आपदा प्रबंधन दल और हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं।

इसके अलावा मौसम की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि खराब मौसम की स्थिति में श्रद्धालुओं को समय रहते आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 3, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 3, 2026

8th Pay Commission

जुलाई 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 3, 2026