CM Yogi Adityanath: समाज, राज्य और देश के विकास में शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही वजह है कि हर किसी को उचित शिक्षा मिल सके इसके लिए सरकार लगातार प्रयास करती है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से हर घर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंच सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से इसके लिए जानकारी दी गई। जहां दिखाया जाता है कि बच्चों को उचित शिक्षा मिल रही है। ना सिर्फ किताबें और पढ़ाई बल्कि उन्हें हर मामले में शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
देखें सीएम योगी आदित्यनाथ का शिक्षा को लेकर खास प्रयास
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। https://t.co/UcnZ0dvwiZ
— Government of UP (@UPGovt) October 22, 2026
गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो की बात करें तो इसे लेकर लिखा गया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं और वहां का माहौल काफी खुशनुमा नजर आता है।
सरकारी स्कूल में CM Yogi Adityanath दे रहे हैं हरसंभव सुविधाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से हर घर शिक्षा मिल सके और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हर स्कूल में हो सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। ना सिर्फ किताबी पढ़ाई बल्कि स्पोर्ट्स से लेकर डांस और एक्टिविटी में बच्चों को आगे आने का मौका दिया जा रहा है। अलग-अलग प्रोजेक्ट और क्लास एक्टिविटी के तहत उनका विकास किया जा रहा है। यह निश्चित तौर पर सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। सरकारी स्कूल में भी प्राइवेट स्कूल की तरह सुविधा हो और किसी भी तरह की असुविधा बच्चों को ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने की दिशा में लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ जुटे हुए नजर आ रहे हैं।
