CM Yogi Adityanath: ‘विंग्स ओवर गंगेज’ एयर शो का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया गया और मुख्यमंत्री की तरफ से इसे भारतीय वायुसेना के पराक्रम के साथ-साथ काशी की सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया गया। इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खास शिरकत करते हुए दिखे। वहीं इस शो को लेकर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट लिखा और कहा कि यह उत्तर प्रदेश की नई पहचान को भी नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। उन्होंने पोस्ट के जरिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। आइए जानते हैं किस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से स्वागत किया गया।
CM Yogi Adityanath के ‘विंग्स ओवर गंगेज’ एयर शो क्यों है खास
आज अविनाशी काशी का आकाश भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी तथा माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।
माँ गंगा की पावन धरा पर राष्ट्र रक्षा का पराक्रम, औद्योगिक विकास का संकल्प और सनातन संस्कृति का गौरव नए भारत की सामर्थ्यवान यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
हर हर महादेव।
जय हिंद।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 25, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर कहा, “आज अविनाशी काशी का आकाश भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे। माँ गंगा की पावन धरा पर राष्ट्र रक्षा का पराक्रम, औद्योगिक विकास का संकल्प और सनातन संस्कृति का गौरव नए भारत की सामर्थ्यवान यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।”
‘विंग्स ओवर गंगेज’ एयर शो में दिखा अद्भुत संगम
इस भव्य एयर शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी अद्भुत क्षमता, तकनीकी दक्षता, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम देश की सामरिक शक्ति, आत्मनिर्भरता और भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस का प्रतीक बना। इस एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस, सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के जेट, चिनूक, एमआई-17, प्रचंड हेलीकॉप्टर, सी-295, एएन-32, आईएल-76 और आईएल-78 समेत 50 से अधिक विमान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। गंगा के पावन तट पर आसमान में भारतीय वायुसेना का यह शौर्य प्रदर्शन देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, गौरव और सेना के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर किया जा रहा यह विंग्स ओवर गंगेज एयरवेज शो खास है।
